रायपुर राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां वन विभाग के उड़न दस्ते ने जंगल में वन जीवो का शिकार करने दो शिकारी को अरेस्ट किया है, शिकार करने वाले यासिर खान और फराज खान के घर से दो हिरण के सिंह और अवशेष जप्त किए हैं,…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने हिरण का शिकार किया है, मा इलाके के रहने वाले दोनों के घर से हिरण के सिंह और अवशेष बरामद हुए हैं, जब वन अधिकारी छापा मारने उनके घर पहुंचे तो दोनों का अधिकारियों से विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग का उड़न दस्ता छापा मारने युवकों के घर पहुंचा था जहां से यासिर खान और फराज खान को पकड़ा गया है.. जिनके पास से हिरण के सिंह मिले हैं।।
शिकार के आरोप में जब वन विभाग की टीम पूछताछ के लिए दोनों युवकों को अपने साथ ले जाने लगी, तो दोनों ने ही कार्रवाई का विरोध किया। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ झूमा झटकी और धक्का मुक्की होती रही। एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था। विभाग के लोगों ने पड़कर इन्हें अपनी गाड़ी में डाला और पूछताछ के लिए साथ लेकर गए।वन विभाग की टीम को दो से तीन हिरण के अवशेष मिले हैं। शिकार कहां किया गया कैसे किया गया इसकी जानकारी लेने के लिए दोनों युवकों से पूछताछ में की जा रही है।