रायगढ़-छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन परिक्षेत्र में हाथियों का लगातार आंतक जारी है बीती रातहाथियों ने किसानो के फसल को चौपट कर दिया है….। बीती रात 2 हाथी एक दर्जन किसानों की सब्जी बाड़ी में पहुंच गए और फसल को खाने के साथ पैरों से रौंदने लगे। वन विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है।
रायगढ़ वन परिक्षेत्र के जुनवानी सर्किल में 6 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और हर रात किसी न किसी गांव में हाथी पहुंच रहे हैं।बीती रात हाथी जुनवानी गांव में पहुंच गए। यहां शिव कुमार, छवि कुमार यादव, पंचराम साहू, मनोहर लकड़ा, जलिंधर साहू और जीत राम बारिक की सब्जी बाड़ी में जमकर उत्पात मचाया .। जब हाथियों के आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना वन अमले को दी। इसके बाद वनकर्मी गांव के ग्रामीणों की मदद से हाथियों को भगाने में लग गए, लेकिन देर रात तक हाथी गेहूं, मूंगफली और अन्य सब्जियों की फसल को रौंदते रहे।हाथियों के कारण किसान दहशत में है ..
इसके दो दिन पहले भी 6 हाथियों के दल से 2 हाथी जंगल से निकलकर कांटा झरिया गांव के करीब पहुंचकर सब्जी बाड़ियो में जमकर उत्पाद मचाया हाथी ग्रामीणों के सब्जी बाड़ी में घुस गए और सब्जियों को रौंदने लगे..।जुनवानी सर्किल प्रभारी ललित राठिया ने बताया कि 2 रात से हाथी जुनवानी सर्किल के अलग-अलग बीट क्षेत्र के गांव में पहुंच रहे हैं। 12 किसानों के सब्जी फसल को बर्बाद किया है। मुआवजे के लिए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हाथियों पर निगरानी की जा रही है।
ऐसे गर्मी के आते ही हाथियों का आतंक और भी बढ़ जाता है हाथी पानी और भोजन के लिए जंगल छोड़ खेतों की तरफ आ जाते हैं, और उत्पाद मचाते हैं कई बार तो हाथियों के दल गांव के अंदर घुस आते हैं, सोमवार की रात मारवाड़ी क्षेत्र में भी एक दतैल हाथी ने जमकर उत्पाद मचाया था उन्होंने छात्रावास की बाउंड्री वॉल कर दिया था। अब हाथी रायगढ़ वन परिक्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं..ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स रायगढ़..