रायगढ़ में एसीबी का बड़ा एक्शन.. रिश्वत लेते नापतोल विभाग की महिला इंस्पेक्टर पकड़ाई

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायगढ -छत्तीसगढ़ के रायगढ में ACB  की टीम ने 8हजार  की रिश्वत लेते हुए नापतोल विभाग के महिला इंस्पेक्टर को पकड़ा है ..ओलमा किस्पोट्टा नाम की इस अधिकारी को पेट्रोल पंप संचालक से घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है.

पता चला है कि रायगढ़ में संचालित एक पेट्रोल पंप में नापतौल में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। इस मामले में नापतौल विभाग ने कार्रवाई कीगई थी । पंप संचालक अमर अग्रवाल ने ACB में शिकायत की थी कि इस मामले कार्रवाई से बचाने के लिए विभाग की महिला इंस्पेक्टर ओलिभा किस्पोट्टा 18000 रूपये की मांग कर रही है । इस रकम में से महिला इंस्पेक्टर पहले ही अमर अग्रवाल से 10000 रुपये ले चुकी थी। बाकि रकम के लिए ओलिभा किस्पोट्टा पंप संचालक को परेशानकर रही थी, इस बात की शिकायतACB संचालक द्वारा की गई,और योजना अनुसार पेट्रोल पंप संचालक को आज  8000 रूपये देने के लिए भेजा रुपए लेते हुए महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लियागया। एसीबी की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

नापतौल विभाग महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करले जाते ACB

एसीबी के द्वारा की गई कार्रवाई के बाद नापतोल विभाग में हड़कंप मच गया है। इस संदर्भ में में जब एसीबी के अधिकारियों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया की पूरी कार्यवाही करने के बाद सारी जानकारी दे दी जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स रायगढ़

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *