प्रयागराज के तट पर आस्था का ‘संगम’, महाकुंभ में अब तक 60 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read
प्रयागराज-महाकुंभ का आगाज हो गया है. आज पवित्र स्नान का पहला दिन है और लाखों लोगों ने स्नान करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करने वाले हैं.बताया जा रहा है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान करने वाले हैं.

प्रयागराज में महाकुंभ मेले का दिव्य और भव्य शुभारंभ हो गया है. आज से शुरू होकर 26 जनवरी तक चलने वाले महाकुंभ में इस बार 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान है. पहले दिन से ही तीर्थराज प्रयाग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है वैसे तो कुंभ में सभी दिन भक्तों की भारी भीड़ लगने की संभावना है लेकिन शाही स्नान वाले दिन यह भीड़ कई गुना ज्यादा तक बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि करीब 60 लाख लोग अब तक आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. इस बार यह आस्था और आधुनिकता का संगम है. हमने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से इतर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है. आज पुष्प वर्षा भी होगी. सबकुछ सुचारू और निर्बाध चल रहा है. इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.

महाकुंभ में एप्पल के दिवंगत सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी पहुंचीं हैं. लॉरेन आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के आश्रम पहुंचीं हैं. लॉरेन के बारे में स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया,’वह बहुत धार्मिक और आध्यात्मिक हैं. वह मुझे एक पिता और एक गुरु के रूप में सम्मान देती हैं. भारतीय परंपराओं को दुनिया स्वीकार कर रही है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के शुभारंभ पर ट्वीट कियाहै . उन्होंने कहा,’भारतीय मूल्यों और संस्कृति को संजोने वाले करोड़ों लोगों के लिए यह एक बहुत ही खास दिन है! महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हो रहा है, जो आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाएगा. महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है.’
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *