Home Blog Page 2917

टी-20 की कमान हार्दिक को, सूर्या होंगे उपकप्तान; वनडे का जिम्मा रोहित के पास; धवन-पंत का पत्ता साफ

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के लिए ‘नई’ टीम इंडिया का एलान किया है। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव उपकप्तान होंगे। वहीं, वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी। वह ही टीम की कमान संभालेंगे। भारत बनाम श्रीलंका सीरीज की शुरुआत टी20 मैच से होगी। पहला टी20 तीन जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

टीम में सीनियर खिलाड़ी नहीं, पंत भी बाहर

टी20 सीरीज के लिए नई टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, राहुल के न होने की वजह उनकी अथिया शेट्टी से शादी को माना जा रहा है। ऐसे संकेत हैं कि 2024 टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विराट, राहुल और रोहित को शायद अब इस प्रारूप में चुना भी नहीं जाएगा। वहीं, ऋषभ पंत को दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के विकेटकीपर होंगे।

शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे
श्रेयस अय्यर को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 टीम में थे। टी20 टीम से गेंदबाजों में कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार की भी छुट्टी हो गई है। शिवम मावी और मुकेश कुमार नया चेहरा होंगे। शिवम मावी हाल ही में हुए मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे थे। उन्हें गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। मुकेश को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

गुजरात टाइटंस को आईपीएल के उसके पहले ही सीजन में खिताब दिलाने वाले हार्दिक को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद से ही रोहित की जगह लेने का दावेदार माना जा रहा था। रोहित अंगूठे में चोट के बाद अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। बीसीसीआई की विज्ञप्ति में यह नहीं कहा गया है कि यह बदलाव स्थायी है या सिर्फ एक सीरीज के लिए हैं

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।

वनडे टीम से धवन और पंत की छुट्टी

वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा वापसी करेंगे। साथ ही कोहली और राहुल को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, राहुल को उपकप्तान के दर्जे से हटाकर डिमोट किया गया है। हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनाए गए हैं। शिखर धवन को भी टीम  में शामिल नहीं किया गया है। धवन रोहित की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान थे। धवन की जगह ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को शामिल किया गया है।

पंत भी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। ईशान किशन और केएल राहुल विकेटकीपर के लिए पहली पसंद होंगे। इसके अलावा टीम में मोहम्मद शमी की भी वापसी होगी। सुंदर, चहल, कुलदीप, अक्षर, सिराज और उमरान जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, अर्शदीप की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया गया था। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वनडे टीम में भी शामिल नहीं किया गया।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का पूरा शेड्यूल

मैच संख्या तारीख मैच वेन्यू
1 3 जनवरी पहला टी20 मुंबई
2 5 जनवरी दूसरा टी20 पुणे
3 7 जनवरी तीसरा टी20 राजकोट
4 10 जनवरी पहला वनडे गुवाहाटी
5 12 जनवरी दूसरा वनडे कोलकाता
6 15 जनवरी तीसरा वनडे त्रिवेंद्रम

स्ट्रेस फैक्चर से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह फिलहाल रिहैब में हैं और चोट से रिकवर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें सामने आई थीं कि बुमराह वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वृषभ, कन्या और मकर समेत इन तीन राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में ट्रांसफर मिलने के कारण परिवार के सदस्यों से कुछ समय के लिए कुछ दूरी रह सकती है और व्यवसाय के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय में कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी। किसी सरकारी काम में अधिकारियों से पंगा ना ले, नहीं तो आपको उसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
वृष 
आज का दिन आपके आर्थिक स्थिति में मजबूती लेकर आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए समझौता ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग बनेंगे।  आप अपने घर की साज-सच्जा कराने पर भी ध्यान दे सकते हैं, जिसके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आपको संतान द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा और आप यदि किसी भी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। सेहत में गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन भी थोड़ा कम लगेगा। आपको अपनी कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है।
कर्क 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपके घर अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना का जिक्र कर सकता है, जिसमें आपको निवेश करने से बचना होगा। यदि आपको कोई चोट लगी हुई थी, तो उसमें सुधार हो सकता है। आप व्यस्तता के कारण परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को भूल सकते हैं।
सिंह 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपको भरपूर मात्रा में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलता दिख रहा है और किसी कानूनी मामले में भी आपको पूरा ध्यान देना होगा, तभी वह सुलझेगा। आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अपनी ज्यादा बातें शेयर नहीं करनी है और स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो कुछ रोग फिर से उभर सकते हैं। आपको व्यवसाय संबंधी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

गुरु घासीदास बाबा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाए, राजू शर्मा

तिल्दा के पास ग्राम टोहड़ा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती को मनाया गया। इस अवसर पर जैतखाम में दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति राजू शर्मा ने समारोह का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए पंथी नृत्य के माध्यम से स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभापति राजू शर्मा ने जय सतनाम एवं गुरु घासीदास बाबा की जयकारा लगाते हुए कहां की सतनामी समाज का पंथी नृत्य प्रसिद्ध है, पंथी नृत्य नृत्य नहीं है अपितु घासीदास बाबा  के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने का मार्ग हैं, ऊंच नीच का भेदभाव खत्म हो गया है जोकि बाबा के उपदेश को परिणाम है। साथ ही समाज में बदलाव लाने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के जिम्मेदार व्यक्ति समाज को आगे बढ़ाए।

नशा पान की बुराई से दूर रहने गुरु घासीदास बाबा जी का प्रमुख उपदेश रहा है इसको अपने जीवन में शिरोधार्य करें और नशे से दूर रहें। महिला शक्ति भी आगे बढ़े और समाज के सभी गतिविधियों में अपनी सहभागिता दें और गुरु घासीदास बाबा के उद्देश्य को शिरोधार्य मानकर मानव मानव एक समान के मार्ग पर चलने की बात कही कार्यक्रम में लालजी सोनवानी रामजी सोनवानी जितेन सोनवानी सुरेश गोविंद कुर्रे कुंजीलाल कुर्रे गोपी राम राजकुमार डेहरिया मुकेश लहरें संतोष लहरें आसपास गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे राजू शर्मा ने ग्राम नकटी में गुरु घासीदास मंदिर के बगल में 2 लाख की लागत से किचन सेट बनाने की घोषणा की|

तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई; अवैध मुरूम उत्खनन कर रहे हाईवा और जेसीबी जप्त.

तहसीलदार की टीम को देखकर हाईवा और जेसीबी चालक चाबी लेकर भागे

तिल्दा नेवरा -तिल्दा शहर से मात्र 2 किलोमीटर दूर ग्राम कोहका आईटीआई के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध मुरूम खनन करते दो हाईवा वाहन और एक जेसीबी को तहसीलदार ने जप्त करने की कार्रवाई की है. बताया जाता है जब तहसीलदार की टीम रात को अंधेरे में उस सुनसान जगह पर पहुंची तो तहसीलदार की टीम को देखकर हाईवा और जेसीबी के ड्राइवर गाड़ी से चाबी निकालकर मौके से भाग गए..

तिल्दा तहसीलदार ज्योति मसायरे ने बताया कि वे जब से यहां पदस्थ हुई है तब से लगातार मुरूम के अवैध खनन व परिवहन के गोरखधंधे की शिकायत .अखबारों में  प्रकाशित होती रही है…

रविवार की रात तहसीलदार ज्योति को सूचना मिली की ग्राम कोहका के आईटीआई के पीछे मैदान में सरकारी भूमि पर मुरूम का अवैध उत्खनन हो रहा है.. सूचना पर तहसीलदार  चार पटवारियों और तिल्दा थाना के पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गई..| तहसीलदार ने बताया कि जब उनकी टीम वहां पहुंची तो हाईवा और जेसीबी के चालक अपनी अपनी गाड़ियों की चाबी लेकर वहां से भाग गए.. इसीलिए चालकों को नहीं पकड़ा जा सका.. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा वाहनों की जब्ती की कार्यवाही कर रिपोर्ट माइनिंग के साथ कलेक्टर को भी भेजी गई है..  जब तहसीलदार से पूछा गया कि वाहन किसके हैं जवाब देते हुए कहा कि इसकी जानकारी आरटीओ से जुटाई जा रही है..

उल्लेखनीय है की तिल्दा नेवरा में मुरूम के अवैध उत्खनन का धंधा काफी जोरों से चलता है.. ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को या पुलिस को नहीं है.. उनके पास पूरी जानकारी है की तिल्दा क्षेत्र में कहां अवैध मुरूम खनन हो रहा है इतना ही नहीं अधिकारियों को यह भी जानकारी है कि इस गोरखधंधे से कौन जुड़ा हुआ है..I बावजूद कोई कार्यवाही उनके ऊपर नहीं की जाती है | कारण इस धंधे से जुड़े लोग अधिकारियों को हर महीने बधी-बधाई मोटी रकम देते हैं..जिसके कारण बिना भय के और शाम होते ही दर्जनों हाईवा जेसीपी को लेकर अवैध उत्खनन करने पहुंच जाती है,, और पूरी रात सरकारी जमीनों को खुद आ जाता है.. मुरूम के अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है पकड़े जाने पर गाड़ियां राजसात करने का नियम है.. लेकिन जब भी इस तरह की कार्रवाई होती है तो अधिकारियों का कहना होता है कि जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए.. अब देखना यह है कि विभाग इस मामले में किस तरह की कार्रवाई करते हैं..

वर्जन

अवैध मुरूम खनन की जानकारी मिलने पर मेरे द्वारा मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की गई लेकिन 3 को देखकर हाईवा और जेसीबी के चालक वहां से भाग गए वाहन का मालिक कौन है इसकी पतासाजी की जा रही है कार्यवाही माइनिंग विभाग और कलेक्टर को जानकारी भेजी गई है…

ज्योति मसायारे तहसीलदार तिल्दा

छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल, मंत्री खुद ले रहे हैं जायजा, ड्रिल के बाद सिंहदेव बोले- स्टाफ की जरुरत,

छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने को लेकर मंगलवार को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, माना के सिविल अस्पताल में मॉकड्रिल की गई। इन सभी अस्पतालों में तेजी से एंबुलेंस पहुंची। डॉक्टर PPE किट पहने हुए थे। मरीजों को अस्पताल में ले जाया गया। सभी को ऑक्सीजन, ड्रिप,वेंटिलेटर पर ले जाकर उनकी जांच करने का काम किया गया। इन अस्पतालों में कोविड संक्रमण का वैसा ही माहौल दिखा जैसा बीते दो सालाें में देखा गया, मगर ये सब कुछ सिर्फ तैयारी के लिए था। मॉकड्रिल में कुछ जगहों पर कई तरह की अलग-अलग कमियां देखी गई हैं। जिस पर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।नकली मरीज लाकर असल तैयारी का जायजा लिया गया। दरअसल केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश की वजह से ये मॉकड्रिल (एक तरह की प्रैक्टिस) की गई। अस्पतालों में ये देखा गया कि ऑक्सीजन प्लांट जरुरत के मुताबिक काम कर रहे हैं या नहीं, मरीजों को रिस्पॉन्स करने में टीम समय पर रहे। डॉक्टर्स पूरी तरह से काेविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

कुछ जगहों पर स्टाफ की जरुरत

मॉकड्रिल को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कॉल से देखा।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मॉकड्रिल से समझ आया कि हम पूरी तरह से तैयार हैं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए। सभी जगहों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। कुछ जगहों पर स्टाफ की जरुरत है। उसकी हम व्यवस्था करेंगे। बाकी सामान्य हालात हैं। सभी जिला कलेक्टर्स से भी कहा गया है कि अपने जिलों में अस्पतालों बेहतर इंतजाम कर लें।

 अस्पताल स्टाफ से कोरोना के पहली और दूसरी लहर की स्थिति पर चर्चा हुई। मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में मरीज दहशत में थे और उन्हें आक्सीजन तो दूर बेड तक नहीं मिल रहा था। CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में मॉकड्रील शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे यहां लिफ्ट में फंस गए। दरअसल, यहां मरीजों के लिए लगाए लिफ्ट खराब मिला। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने अस्पताल में ज्यादा से ज्यादा आक्सीजन बेड तैयार रखने के निर्देश दिए। रायपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी ने सिविल अस्पताल माना का निरीक्षण किया। सभी ऑक्सीजन कंसर्ट्रेटर को चेक किया गया, परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट को देखा गया। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने वार्ड का निरीक्षण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। पूरी तरह से सफाई और सैनिटाइजेशन पर फोकस करने को कहा गया।

पिछले 24 घंटे में एक भी केस नहीं
26 दिसंबर की स्थिति में प्रदेश में एक भी कोरोना का नया संक्रमित मरीज नहीं मिला। 1399 सैंपल की जांच हुई, जिसमें पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 0.00 है। प्रदेश के 26 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। दुर्ग में 1 और रायपुर में 7 सक्रिय मरीज हैं, जिन की निगरानी प्रशासन रख रहा है।

क्यों हुई मॉकड्रिल
दरअसल, चीन, जापान समेत कई देशों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच अब हर तरह की परिस्थिति से निपटने की पहले से तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत वेंटिलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों की जांच करके उनको एक्टिव किया जाना है। ताकि विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए मैन पॉवर और उपकरणों की जरूरत का आंकलन किया जा सके।

आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें

अब मॉक ड्रिल की रिपोर्ट केंद्र सरकार के पोर्टल में एंट्री करने के लिए भी कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को लिखा है कि प्रदेश में अभी कोविड की स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें। साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक खबर का खंडन करने के लिए भी कहा गया है ताकि लोगों में भय का माहौल न बने।

गली-मुहल्लों की पहचान कर बढाएं टीकाकरण की गति
राज्य सरकार ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए भी निर्देश जारी किया है। इसके तहत फ्रंट लाइन वर्कर का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने और टीकाकरण की जिला स्तर पर समीक्षा करने के लिए कहा गया है। जहां टीकाकरण की रफ्तार धीमी है, उन गांवों, शहरों, वार्ड मोहल्ला और पारा को चिन्हित करके वहां टीकाकरण की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दवाओं का तीन महीने का स्टॉक रखने के निर्देश
राज्य सरकार कोविड प्रोटोकॉल के तहत जरूरी दवाओं का भी सरकारी अस्पतालों में स्टॉक सुनिश्चत करने में जुट गई है। कलेक्टरों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में दवा, कन्ज्यूमेबल एवं रिएजेंट का तीन माह का स्टॉक हर हाल में सुनिश्चत करने के लिए कहा गया है।

एकता का पाठ पढ़ाकर, गुटबाजी के चक्कर में न पडऩे शैलजा की नसीहत

रायपुर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दिल्ली रवाना हो गईं। इस बीच प्रवास के दौरान कुमारी शैलजा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों की बैठकें ली। सभी ने चर्चा की। कुछ ने शैलजा से सर्किट हाउस में व्यक्तिगत मुलाकात की।

कांग्रेस भवन की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने गुटबाजी के चक्कर में न पडऩे की नसीहत दी। कुमारी शैलजा ने कहा कि पार्टी में एक परिवार की तरह रहकर सभी ने काम किया है और आगे भी ऐसे ही काम करेंगे। आरक्षण विधेयक राजभवन में अटका है। इसे लेकर 3 जनवरी को बड़े आंदोलन पर मुहर लगाई गई। रायपुर में महारैली होगी। इसके साथ ही 26 जनवरी से शुरू हो रहे हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रणनीति भी तैयार की गई। कुमारी शैलजा ने सभी ब्लॉकों में हर दिन 10 किलोमीटर चलने का लक्ष्य तय किया है। इस तरह 307 ब्लॉकों में हर दिन कांग्रेसी लगभग 3 हजार किलोमीटर चलेंगे। 30 दिन में कांग्रेस को पूरे प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को पूरा करना है। ऐसे में कांग्रेस नेता 30 दिन में लगभग 90 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे।
प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस मजबूत इसलिए है क्योंकि हम जमीन से जुड़े है। ब्लॉक और बूथ मजबूत नहीं होंगे तो पार्टी का ढांचा कमजोर हो जाएगा। आप सब दूर से आए हैं। हमने आज यहां सिर्फ आपको सुना है पार्टी संगठन की शक्ति को पहचानती है। आप के माध्यम से पार्टी मजबूत होगी।
आने वाले दिनों में 3 जनवरी और 26 जनवरी को हो रहे कांग्रेस के कार्यक्रमों पर कुमारी शैलजा पूरी नजर रखेंगी। हर ब्लॉक में यात्रा के लिए बनाए प्रभारी बनाए जाएंगे। कहा गया है कि हर ब्लॉक में किसी तरह की गुटबाजी न कर यात्रा को सफल बनाना है। यात्रा के बाद हर ब्लॉक अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के परफॉर्मेंस की समीक्षा भी होगी।

राजभवन पहुंचे आरटीआई कार्यकर्ता,साथी की हत्या पर सीबीआई जांच की मांग

रायपुर। राजधानी में आज आरटीआई कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और अपने साथी कार्यकर्ता विवेक चौबे(जिला कबीरधाम) की हत्या के मामले पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा ,उन्होने अपने ज्ञापन में छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से सही जांच किए जाने पर भी संशय जताया है। वे चाहते हैं कि पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आनी चाहिए इसलिए सीबीआई जांच ही जरूरी है।
ज्ञापन में आगे कहा गया है कि विवेक चौबे आरटीआई कार्यकर्ता के साथ पत्रकार भी थे,उनकी हत्या सरपंच द्वारा करवायी गई है। इसलिए कि वे लगातार भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मामले को उठाते रहे हैं। हत्या से पहले विवेक द्वारा सूचना आयोग से संबंधित मामलों पर मांगी गई जानकारी और कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें इस बात को पुख्ता करते हैं कि गड़बडिय़ों का उजागर करने वाले एक सजग सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इससे राज्य में कार्यरत्त अन्य आरटीआई कार्यकर्ताओं में भी भय व्याप्त हैं। प्रतिनिधिमंडल में राकेश चौबे,सर्वजीत सेन,नागेन्द्र तिवारी व अन्य शामिल थे।

मेष. मिथुन और मकर राशि वालों को अच्छे पद की प्राप्ति होगी और धन लाभ के संकेत

मेष 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आने से उनका मन प्रसन्न रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ वह किसी मागंलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें, नहीं तो लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको शिक्षा के क्षेत्र से जुडकर अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है और किसी अच्छे पद की प्राप्ति के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो उनकी वह  इच्छा भी पूरी हो सकती है।
वृष 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है और आपको आय के कुछ नवीन मार्ग प्राप्त होंगे। आपकी आय मध्यम रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आज उसे भी अवश्य पूरा करें। आज अपनी धन संबंधित समस्याओं पर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समस्याओं का समाधान भी आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा
मिथुन 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। शासन में सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। संतान से प्रेम से बात करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है और आपको कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी की बात माननी होगी, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति मे बाधा बन सकते हैं। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को छोड़ा, तो समस्या हो सकती है और माता जी को आज कोई मित्रों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, जिसके लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा।
कर्क 
आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी मुश्किलें हल होंगी और संतान को किसी नई नौकरी के मिलने से उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है, लेकिन उसमें आपको उन्हें रोकना नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे उनको खुशी होगी, लेकिन कुछ कानूनी मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी होगी। उन पर समय रहते ध्यान देना होगा।

ग्रीन आर्मी 2023 के अध्यक्ष होगे मोहन वर्ल्यानी

रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा वर्ष 2023 के लिये नये नेतृत्व का चयन कर विधिवत् रूप से शपथ ग्रहण समारोह वृन्दावन हॉल में वर्ष 2022 के अध्यक्ष एन.आर. नायडू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नायडू ने वर्ष 2023 की टीम को विधिवत शपथ दिलाया। वर्ष 2023 के लिए श्री मोहन वर्ल्यानी अध्यक्ष, ग्रीन विंग अध्यक्षा श्रीमती हरदीप कौर, ब्लू विंग अध्यक्षा-श्रीमती रात्री लहरी, वाईट विंग अध्यक्ष – श्री गुरदीप टुटेजा, ब्राउन विंग – अध्यक्ष-श्री पृरूषोत्त चन्द्राकर। इसी के साथ ही संस्था में अलग-अलग कार्यो के नि कमिटी चेयरमेन की भी घोषणा की गई, जिसमें मिडिया कमिटि चेयरमेन- श्री शशीकांत यदु, प्लांटनश विशेषज्ञ कमिटी-डॉ विजय जैन, स्टूडेंट कमिटी (स्कूल)- डॉ हितेश दिवान, गजराजबांध संरक्षण समिति-श्री पी.के.साहू, समाज सहभागिता समिति-श्री आशिष शर्मा जी को जिम्मेदारी सौपी गई।
इस वर्ष 2023 के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण विशेषज्ञ रचना कपूर (नई दिल्ली), विशेष अतिथि – प्रसिद्ध समाज सेवी एवं अन्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री राजेश अग्रवाल एवं शपथ अधिकारी के रूप में ग्रीन आर्मी संस्था के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे उपस्थित थे। कार्यक्रम में 2022 की संपूर्ण टीम को एन.आर. नायडू के शानदार कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। नये अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने अपना मिशन एवं विजन 2023 प्रस्तुत किया जिसमें आगामी 5 वर्षों में 5 लाख पौधा रोपण कर ग्रीन रायपुर एवं बोरियाखुर्द स्थित रायपुर के विशाल तालाब गजराज बांध को गहरीकरण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि ने अपने उदबोधन में संस्था के कार्यो की सराहना की। उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी श्री शशीकांत यदु ने दिया।

 

राज्य शासन द्वारा स्काई वाक निर्माण में हुई प्रथम दृष्टया अनियमितताओं पाए जाने पर जांच का मामला एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंपने का फैसला

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्काई वाक निर्माण प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं पाए जाने पर इसकी जांच का मामला एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंपने का निर्णय लिया है।
प्रथम दृष्ट्या प्रकरण में पाए गई निम्नानुसार अनियमितताएं के अनुसार 77 करोड़ की परियोजना का जान बूझकर 2 बार में प्राक्कलन तैयार किया गया ताकि पीएफआईसी से मंजूरी की आवश्यकता न रहे। पीएफआईसी के माध्यम से किसी भी परियोजना के जन हित के संबंध में परीक्षण किया जाता है, जो कि स्काई वाक निर्माण प्रकरण में नहीं किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2018 की अधिसूचना जारी रहने के दौरान ही लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनरीक्षण प्रस्ताव तैयार कर 05 दिसम्बर 2018 को वित्त विभाग को भेजा गया, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। स्पष्ट है यह कार्य विभाग के पदाधिकारियों एवं ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्काई वाक निर्माण की प्रथम निविदा 04 फरवरी 2017 को जारी की गयी तथा निविदा प्रस्तुत करने हेतु मात्र 15 दिनों का समय दिया गया। 04 फरवरी तक प्रकरण में वित्त विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त नहीं हुई थी। 15 दिनों मात्र की निविदा हेतु कोई आवश्यकता और औचित्य नहीं दर्शाया गया है, न सक्षम स्वीकृति प्राप्त की गई है।