पौष पूर्णिमा के दिन इन सात राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 13 जनवरी का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो आपको जीवनसाथी से बातचीत करके उन्हें दूर करना होगा।
वृषभ –आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन फिर भी आपकी आय बेहतर रहेगी। आप अपने खर्च भी आसानी से कर सकेंगे। संतान के लिए आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर में सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके भाई के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें।
कर्क –आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। माताजी की सेवा के लिए आप कुछ समय निकालेंगे। परिवार में महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लेना होगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *