नशे में धुत दूल्हे ने घराती-बारातियों को कार से रौंदा:12 लोग जख्मी, दुल्हन ने शादी तोड़ी,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार थाना क्षेत्र में एक शराबी दूल्हे ने घराती-बारातियों को कार से कुचल दिया। इस हादसे में बच्चों और महिलाओं समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। उसके रवैये से नाराज होकर दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे की पिटाई भी की गई।

जानकारी के मताबिक, ​​​​​​​राजनांदगांव निवासी नरेश साहू अपनी ही शादी में खूब शराब पीकर ग्राम मुड़पार पहुंचा। उसने ड्राइवर के साथ शराब पी थी। जब ड्राइवर डीजे में डांस करने के लिए नीचे उतरा, तो दूल्हा उसकी सीट पर बैठ गया।

अचानक कार ने रफ्तार पकड़ ली और आसपास खड़े दर्जनभर बच्चे, महिला और बुजुगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। 112 सहित 108 को मौके पर बुलाकर घायलों को सिविल अस्पताल और राजनांदगांव अस्पताल भेजा गया। जिसमें सिविल अस्पताल में भर्ती सभी 7 लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद देर रात घर वापस भेज दिया गया।

दूल्हे और बारातियों की रात भर हुई पिटाई

उसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे नरेश से शादी करने से मना कर दिया। वहीं, पूरे गांव ने मिलकर शराबी दूल्हा समेत सभी बारातियों की रात भर जमकर धुनाई की। सुबह वहां से जान बचाकर भाग गए। दुल्हन के चाचा जगदीस साहू ने गातापार थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *