महादेव सट्‌टा ऐप केस.फरार कॉन्स्टेबल सहदेव भी पकड़ा गया

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर-महादेव सट्‌टा ऐप केस मामले में EOW ने फरार चल रहे निलंबित कॉन्स्टेबल सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। EOW की टीम ने उसे राजनांदगांव के सोमानी से पकड़ा है।

वहीं एक अन्य आरोपी किशन वर्मा को भी पकड़ा गया है। EOW ने किशन को रायपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खास बात यह है कि किशन वर्मा पहले पकड़े गए ASI चंद्रभूषण वर्मा का मैनेजर है। वह चंद्र भूषण के लेन-देन का हिसाब और प्रॉपर्टी की देखरेख करता था।

EOW की गिरफ्त में आया सहदेव यादव आरक्षक भीम सिंह यादव और अर्जुन यादव का भाई है। सहदेव और उसके भाइयों का कनेक्शन महादेव ऐप संचालित करने वाले लोगों के साथ था। सहदेव सट्टा चलाने वाले और दुबई में बैठे सन्नी सतनाम से लगातार बात करता भी करता था।

सहदेव कई महीने तक बिना किसी जानकारी के गायब भी था। इस दौरान उसका लोकेशन मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पाया गया। वहीं ऑनलाइन सट्टा ऐप का पैनल भी चल रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *