कोयला घोटाला मामला: निलंबित IAS रानू साहू के भाई पीयूष को EOW की टीम ने लिया हिरासत में..

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
गरियाबंद:कोयला घोटाला मामले में EOW की टीम ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को हिरासत में लेने की खबर है। बताया जा रहा है कि EOW के अफसर पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़े हैं। इस दौरान EOW की करीब 7-8 लोगों की टीम मौजूद थी।

मिली जानकारी के मुताबिक पांडुका गांव से EOW की टीम ने पीयूष को हिरासत में लिया है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में एक अंजान व्यक्ति कई दिनों से निगरानी कर रहा था। जब शुक्रवार को पीयूष घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष को जैसे ही इसकी भनक लगी, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा। इस दौरान EOW की टीम करीब आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही। भागम-भाग के बाद शाम करीब 5 बजे EWO की टीम ने पीयूष को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि EOW की टीम पीयूष साहू को हिरासत में लेकर रायपुर निकल गई है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू ने पूछताछ के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन पीयूष लगातार इस नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था। फिलहाल गिरफ्तारी को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *