कोरबा-पाली में दो गुटों के बीच हिंसा, एक ट्रांसपोर्टरकी हत्या ; भाजपा नेता सहित 15 से अधिक गिरफ्तार

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

कोरबा -छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 20-25 लोगों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर को मौत के घाट उतार दिया।बीतीरात कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा हुई। घटना में रोहित जायसवाल (36) पर विरोधी गुट ने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।हत्या का मुख्य आरोपी रोशन सिंह ठाकुर पाली ब्लॉक के भाजपा का मंडल अध्यक्ष है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल उसके भाई और भांजे को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए है।

जानकारी के मुताबिक, SECL सरायपाली के बुडबुड खदान में पुराने विवाद को लेकर लड़ाई हुई और बढ़ते-बढ़ते हिंसा का रूप ले लिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आज पाली बंद का ऐलान किया है।प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। युवराज तिवारी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दर्री थाना प्रभारी का कार्यभार ललित चंद्रा को सौंपा गया है। वजानकारी मिली है की  हत्या में शामिल कुछ आरोपियों ने खुद  थाने में आकर सरेंडर किया है ।

मृतक के भाई अनिल जायसवाल ने बताया कि रोशन सिंह ठाकुर के गुट ने उनके भाई को मारा हैउन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 6 महीने से चल रहे विवाद की शिकायत पाली थाने में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।मृतक के परिजनों ने थाना प्रभारी विनोद सिन्हा पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। साथ ही SECL के सब एरिया मैनेजर पर भी रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी में शामिल होने का आरोप है।

बता दें कि मृतक SECL सरायपाली बुडबुड खदान में कोयला ट्रांसपोर्ट करने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे है।

घटना के बाद 16 आरोपियों ने खुद सरेंडर कर दिया है। इन लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। अभी भी पाली में तनाव की स्थिति है। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है।

आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिंह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *