कोरबा में क्राइम की बड़ी वारदात, घर में घुसकर ज्वेलरी शॉप के मालिक

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

कोरबा-छत्तीसगढ़ के कोरबा में बड़ी वारदात हुई है यहा शहर के एक बड़े सराफा व्यापारी के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी है.. । जिस वक्त बदमाश घर में घुसे उस वक्त ज्वेलरी शाॅप संचालक और बीमार पत्नी घर पर मौजूद थीं. वारदात को अंजाम देने के बाद दो नकाबपोश बदमाश घटनास्थल से व्यापारी की सफेद रंग की कार लेकर भाग गए..। व्यवसायी की हत्या की ये वारदात कोतवाली थाना के न्यू बस स्टैंड के समीप लालूराम कॉलोनी में हुई है,,,. यहां गोपालराय सोनी का मकान है. गोपालराय सोनी का एसएस प्लाजा कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अमृता ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शाॅप है.

बताया जा रहा है कि रोज की तरह उनके बेटे दुकान पर थे. गोपालराय सोनी की बीमार पत्नी बेड रेस्ट पर है. रात के वक्त घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे. तभी रात 9:45 बजे के लगभग दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और गोपालराय सोनी पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये हैं.

कुछ देर बाद परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें सामने कमरे में गोपाल राय की खून से लथपथ पड़े हुए थे उन्हे लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जय गया, जहां डाॅक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.

उधर इस हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे. फारेंसिक और साइबर सेल की टीम के साथ ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई.  पुलिस क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी तलाश कर रही है.नाकेबंदी

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घर में घुसकर हत्या की गयी है. बदमाशों ने घर से क्या लूटपाट किया है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. हत्या किन कारणों से हुई, हत्या के पीछ का मकसद क्या था, इन बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *