कवर्धा -छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पिकअप वाहन के पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं… इनमें 8 साल की बच्ची समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है….। घटना सिटी कोतवाली थाना इलाके के पलानी पाट के पास की है…। सभी घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पिकअप में 40 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार हाथी डॉग सिंघानपुरी का साहू परिवार नवविवाहित बेटी के ससुराल में शादी के चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार की शाम को पिकअप से 40 से ज्यादा लोग सवार होकर लोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलानी पाठ के पास पिकअपअनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में उर्वशी साहू 14 साल और मुखीन बाई साहू की मौत हो गई। जबकि 25 से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 8 साल की बच्ची समेत पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर हादसे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी लाल जी सिंह अपनी टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और सबसे पहले सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज भर्ती कराया गया.. जानकारी मिलने के बाद पंडरिया विधायक भावना बोहारा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी. सहित अन्य जनप्रतिनिधि जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात कर सभी को ढाढस बधाया और डॉक्टरो को उचित इलाज के लिए निर्देश दिए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है