कांग्रेस किसी भी वक्त कर सकती है बड़ा एलान

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

नई दिल्ली। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से मैदान में उतारने का आग्रह किया। अंतिम निर्णय खरगे द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि सीईसी सदस्यों ने यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस किसी भी वक्त इन दो सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

उधर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का चुनावी गठबंधन है। ऐसे में इन दोनों सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है।राहुल गांधी को अमेठी से टिकट मिलता है तो कांग्रेस भाजपा के इस दावे का जवाब दे पाएगी कि राहुल अमेठी से भाग रहे हैं।वहीं रायबरेली से प्रियंका को टिकट देने का मतलब है कि कांग्रेस के लिए सोनिया गांधी की इस सीट को बचाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *