जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस के कारण भारत में फैला आतंकवाद : सरगुजा में गरजे PM नरेंद्र मोदी

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरगुजा में कहा कि कांग्रेस आतंकियों के मारे जाने पर आंसू बहाती है. वो (कांग्रेस) आपकी संपत्ति को लूटना चाहते हैं. भाजपा सरकार के आने के बाद अब आपका पैसा आपके ऊपर खर्च हो रहा है. इसी पैसे से 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज और मुफ्त राशन मिल रहा है.

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत प्रचार का आज आखिरी दिन है. प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के सरगुजा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है, और यही वो पार्टी है जिसके कारण देश में आतंकवाद फैला है. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है.

पीएम मोदी ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी तो कांग्रेस आते ही आपके ऊपर विरासत टैक्स लगा देगी. कांग्रेस नहीं चाहती कि एक सामान्य भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को देकर इस दुनिया से जाएं. लेकिन कांग्रेस के इरादे तो कुछ और ही हैं. उन्होंने कि हमारे यहां चीजों को संभालकर रखने की संस्कृति है. ये मेरे देश का स्वभाव है. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि वो आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति को बांट देगी. कांग्रेस ने भारत के मूलभूत संस्कार पर कड़ा प्रहार करने जा रही है. कांग्रेस की ये सोच बहुत पुरानी है. कांग्रेस की हर सोच में आपको ये दिखेगा.

जब मैंने अरबन नक्सल ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है तो उन्होंने अमेरिका को खुश करने के लिए विरासत टैक्स की बात की. वो आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं, वो आपके संतानों का हक लूटना चाहते हैं. ये गलत है. बीजेपी ये ना सोचती है ना ऐसा होना देगी. कांग्रेस जब सत्ता में रही तब आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा. बीजेपी की सरकार आने के बाद आपके हक का पैसा आपके लिए ही खर्चा हो रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *