तिल्दा नेवरा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के हुए मतदान के बाद जो परिणाम सामने आए हैं वे काफी चौंकाने वाले हैं। रायपुर जिला पंचायत क्रमांक 6 में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनुराधा वर्मा चुनाव हार गई है।अनुराधा वर्मा को मंत्री टंक राम वर्मा का खास माना जाता है। और इसे जीतने के लिए मंत्री ने डोर टू डोर गांव-गांव में जाकर प्रचार भी किया था लेकिन मतदाताओं ने अनुराधा को नकार दिया , जिला पंचायत क्षेत्र की इस सीट पर मंत्री की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी।यह से शैल महेंद्र साहू जिला पंचायतसदस्य चुनी गई है ,शैल को 18 ह्रजार 430 वोट मिले जबकि मंत्री समर्थक प्रत्याशी अनुराधा को 9हजार वोट मिले ..

रायपुर जिला पंचायत क्रमांक 6सदस्य शैल महेंद्र साहू
जबकि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा की बेटी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी स्वाति वर्मा जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत गई है। स्वाति वर्मा इसके पहले तिल्दा ब्लॉक के ग्राम छतौद पंचायत की सरपंच और जनपद सदस्य भी रह चुकी है।जीतने वाले प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा कल की जाएगी।
तिल्दा विकासखंड ग्राम पंचायत खपरी से रामेश्वर गोलू साहू सरपंच चुने गए हैं, देवरी ग्राम पंचायत से दिव्या वर्मा, और सिनोधा में सरिता डोडे सरपंच का चुनाव जीता है। चुनाव जीतने के बाद जीते सरपंच के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर बैंड बाजे के साथ जुलूस भी निकाला ,,

दिव्यावर्मा सरपंच देवरी
ग्राम पंचायत नेवरा तुलसी, गुलाब राय सरपंच चुने गए हैं, ग्राम पंचायत सरोरा मैं उमेश्वरी साहू ने सरपंच का चुनाव जीता है जबकि परसौता जनपद से सेवती साहू जनपद सदस्य चुनी गई है।

ग्राम पंचायत बहेसर सरपच
ग्राम पंचायत बहेसर, ग्राम पंचायत बरतोरी ग्राम पंचायत सिर्वे, जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थक कौन है जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया,चुनाव जीतने के बाद सरपंच ने कहा कि वे गांव का विकास करेंगे

ग्राम पंचायत नेवरा तुलसी, गुलाब राय सरपंच