कर्क, सिंह और वृश्चिक समेत इन पांच राशि वालों को मिल सकती है मनचाही सफलता

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read
आज 28 अक्टूबर का राशिफल
मेष –आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में कोई शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद में नहीं पड़ना है।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपने यदि कोई गलत तरीके से धन कमाया, तो उसमें आप पकड़े जा सकते हैं। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक समस्याएं बीच-बीच में खड़ी हो सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी रिश्तों को संभालने में कामयाब रहेंगे। आपकी संतान आपके लिए कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को ध्यान देकर सुलझाना होगा।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप इधर-उधर के कामों को छोड़कर कामकाज में पूरा मन लगाएंगे, जिससे आपके बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। भाई-बहनों की आपसे खूब पटेगी। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए मनचाही सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी तरक्की देखकर आपके सहयोगी भी हैरान रहेंगे। आप अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे, जिससे आपके सभी काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई सहयोगी आपको कोई बेवजह की बात बता सकता है, जिस कारण आपको टेंशन रहेगी।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *