मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकता है अचानक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स

आज 11 अक्टूबर का राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। सोच समझ से आपके सभी काम आसानी से हल होंगे और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, इसलिए आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बाद में बढ़ने लगेंगी। आप कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका मन कामकाज में थोड़ा कम लगेगा। किसी बात को लेकर आपकी लोगों से खटपट होने की संभावना है। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर बोलनी होगी।
मिथुन – में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरे एक्टिव रहेंगे, उन्हें किसी की सलाह पर चलने से बचना होगा। आप धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपकी साख और संबंधों में वृद्धि होगी। आपको काम को लेकर अधिक थकान रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके मनचाहे खर्च भी आपको परेशान कर सकते हैं, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का कोई नया टैलेंट जाग सकता है।
कर्क-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, क्योंकि वह आज बढ़ सकते हैं। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। यदि आप कहीं घूमने फिरने जा रहे हैं, तो उसमें आप अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *