डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में हादसा:रोपवे ट्रॉली टूटकर गिरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री घायल, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बचे

वीसीएन टाइम्स

 डोंगरगढ़P छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में आज श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल राजनांदगांव भेजा गया। पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। सूत्रों के अनुसार, रोपवे का उपयोग श्रद्धालुओं की सुविधा के बजाय सीमेंट और गिट्टी ढोने के लिए किया जा रहा है। मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता की जाती है। तकनीकी खामियों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्राली गिरी - Dainik Bhaskar

 

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल बाहर निकाला गया और रोपवे का संचालन रोक दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य जारी है।हादसे के वक्त ट्रॉली में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह और मनोज अग्रवाल सवार थे। इस हादसे में भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है, जबकि अन्य नेताओं को भी हल्की चोटें पहुंचीं हैं।

आपको बता दे रोपवे की एक ट्रॉली टूटनेव गिरने का पहला हादसा नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इससे ट्रस्ट समिति की लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता है। वे पूछ रहे हैं कि क्या ट्रस्ट को सिर्फ चढ़ावे की चिंता है या श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है।इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है, और रोपवे सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स डोंगरगढ़

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *