छत्तीसगढ़ में ​​​​​​​पुलिस भर्ती घोटाले के सबूत वॉट्सऐप से मिले; रिश्वत ऑनलाइन दी गई

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती घोटाले में एसआईटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है जाच में घोटाले में शामिल  पुलिसकर्मियों के  मोबाइल से अहम सबूत मिले हैं ,जाच में  यह  बात सामने आई है कि पुलिस भर्ती परीक्षा में जांच के हर स्तर पर पैसों का लेनदेन हुआ है…। इतना ही नहीं, रिश्वत का पैसा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से दिया गया इसके लिए क्यूआर कोड मांगा गया और उसमें पैसे डाले गए..।  ये सारी बातें एसआईटी रिपोर्ट में शामिल होंगी. SIT को 8 जनवरी तक रिपोर्ट देनी थी। लेकिन जाच में अधिक समय लगने के कारण समय मांगा गया था  एसआईटी टीम अपनी फाइनल रिपोर्ट 15 जनवरी को सौंपेगी।

राजनांदगांव जिले में कॉन्स्टेबल भर्ती घोटाले में 3 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी, 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी और टाइमिंग टेक्नोलॉजी कंपनी हैदराबाद के कर्मचारी पुलिस जांच के दायरे में है..। गृहमंत्री के निर्देश पर इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था …।

SIT के सूत्रों के मुताबिक, ड्यूटी में मौजूद कॉन्स्टेबल ने अभ्यर्थियों से हर स्टेप में अच्छे नंबर से पास कराने का सौदा किया था। अभ्यर्थियों को नंबर मिलने के बाद पैसे का भुगतान करना था। अभ्यर्थियों ने सिंडिकेट में शामिल कॉन्स्टेबलों को हर परीक्षा के बाद लगभग 15 से 20 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया।

ये भुगतान भी अलग-अलग किए गए। एसआईटी ने आरोपियों और अभ्यर्थियों के मोबाइल से ट्रांजेक्शन की स्क्रीन बरामद कर ली है। फोन भी जब्त कर लिया है। भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों का नंबर बढ़वाने वाले आरक्षकों ने QR कोड से पैसे लिए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *