रायपुर-छत्तीसगढ़ के सभी नगर पालिकाओ में अब उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। भाजपा ने इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सभी 49 पालिका के लिए 49 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, देवजी भाई पटेल, श्रीचंद्र सुंदरानी, अंजय शुक्लाजैसे नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं,उपाध्याय के लिए दावेदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं।
पर्यवेक्षकों की नियुक्ति पर सांसद पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने वीसीएन को बताया कि, संगठन की ओर से मिलने वाली गाइडलाइन के तहत सभापति चुने जाएंगे। पार्टी कार्यालय में बैठक होगी। जल्द ही प्रक्रिया की शुरुआत करेंगे। उपाध्यक्ष के नामों पर स्थानीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। पार्षदों में से योग्य को जवाबदारी दी जाएगी।
