छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 खबरें फटाफट अंदाज में

वीसीएन टाइम्स
6 Min Read

रायपुर में साय सरकार की कैबिनेट बैठक आज30 अप्रैल को होगी  इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक के बाद सरकार कुछ अहम योजनाओं का ऐलान कर सकती है।विभागीय सूत्रों की माने तो विदेशी नागरिकों की प्रदेश में निगरानी की जाएगी। खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए लोगों को लेकर सरकार कोई गाइडलाइन जारी कर सकती है।

साय कैबिनेट की बैठक कआज ,सभी मंत्रियों को बुलाया गया मंत्रालय

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में हुई  26 लोगों की मौत में  मृतकों के नामों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के नेता की एक पोस्ट पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, 26 में से 15 दूसरे समुदाय के थे।साथ ही लिस्ट में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का नाम भी नहीं था। इस पर मिरानिया के रिश्तेदारों ने आपत्ति जताई।

क्रिश्चियन फोरम नेता के पोस्ट पर बवाल..रायपुर में अर्धनग्न प्रदर्शन

बिलासपुर में एक युवक ने गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए चोरी की। ये चोरी प्रीमियम वाइन शॉप से की गई। यहां आरोपी ने महंगी शराब बोतलें तो नहीं उठाई लेकिन काउंटर में रखे करीब एक लाख रुपए पार कर दिए।इन पैसों को आरोपी और बाहर खड़े 2 दोस्तों ने आपस में बांट लिया और पार्टी में उड़ा दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया ह। चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने प्रीमियम वाइन शॉप में चोरी.
.कोंडागांव के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोटरसाइकिल में कुल 4 लोग सवार थे। हालांकि, मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई हैफरसगांव पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा कर मामले की जांच में जुट गई है।
NH-30 पर कार-बाइक की टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, दो घायल
अंबिकापुर के हॉली क्रॉस हॉस्पिटल में पति का इलाज कराने आई महिला को चोरी के शक पर चौकी पुलिस ने बेरहमी से पीट दिया। पीड़िता और उसकी सास पर हॉस्पिटल में एक महिला ने पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। अब पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत सरगुजा एसपी से की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि, पुलिस ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उन्हें चोरी करना स्वीकार करने पर मजबूर किया।
पुलिस ने चोरी के शक में सास-बहू को बेदम पीटा

रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना इलाके में एक कार से गोल्ड चेन और कैश की उठाईगिरी हुई है। कार मालिक बाथरूम करने उतरा था। इस दौरान तीन युवक बाइक में पहुंचे और  वारदात को अंजाम दिया। सूरज नारायण शर्मा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। रायपुर से वापस तिल्दा नेवरा अपने घर लौट रहा था।जलसो गांव के पास वह कार से बाथरूम के लिए नीचे उतरा। तभी पीछे से 3 लड़के कार के पास आ गए।

रायपुर में कार से गोल्ड चेन और कैश की उठाईगिरी
भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद के मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को गैंग की शिकार हुई पांचवीं लड़की सामने आई है। परिजनों के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पीड़िता भोपाल की रहने वाली है। कड़ी सुरक्षा में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं।
छात्राओं से रेप मामले में सामने आई पांचवीं पीड़िता

बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी में अवैध उत्खनन को लेकर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि स्थानीय पुलिस अवैध खनन करने वालों पर बिना अनुमति के सीधे FIR दर्ज कर सकती है।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से पूछा है कि नदी के संरक्षण और अवैध खनन को रोकने अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

अरपा नदी में अवैध उत्खनन करने पर होगी FIR दर्ज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. यही वजह है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने देर रात करीब डेढ़ बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है.

पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात डेढ़ बजे PC कर बोले सूचना मंत्री तरार

रायपुर में फिर नकली होलोग्राम का कारोबार अब भी धड़ल्ले से हो रहा है। 20 अप्रैल को हुई एक कार्रवाई से तो यही साबित हो रहा है। आबकारी की टीम ने एक ढाबे और प्रिंटिंग शॉप में रेड मारी। जहां से 40 हजार से भी ज्यादा होलोग्राम के साथ ही शराब बोतल के लेबल और ढक्कन मिले।ढाबा मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन इससे जुड़े कई आरोपी हो सकते हैं,हो सकता है मुख्य आरोपी फरार हो।

नकली होलोग्राम से हर माह 24 लाख की शराब बेची
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *