CG< दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज तड़के हुए भीषण सड़क हादसे मैं तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों आर्केस्ट्रा देखकर बाइक से लौट रहे थे, तभी पेंडारी के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, और तीनों की जान चली गई,, नमस्कार मयंक गीता दुबे आप देख रहे हैं वीसीएन टाइम्स

बलरामपुर,,,छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तीन बाइक सवार 3 दोस्तों की बाइक पेड़ से जा टकराई…इस  हादसे में तीनों की मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो ..तीनो तडके सुबह  आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे। घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के पेंडारी की है।

घटना स्थल पर शव से लिपटकर रोती लड़की।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान परसडीहा निवासी अमन भारती (27), बिजेंद्र कुमार (25) और अमरेश मरकाम (23) के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, तीनों युवक अंबिकापुर में रहकर दुकानों में काम करते थे, जहां उनकी दोस्ती हुई थी।

बताया जा रहा है कि, पेंडारी गांव में एक ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था अमन अपने रिश्तेदारी में कोटराही गांव गया था.. वहां से अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ बाइक से आर्केस्ट्रा देखने के लिए पेंडारी गया था पेंडारी में रात को ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद दोस्त अमरेश के साथ तीनों युवक बाइक से महेवा की ओर निकले थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।इसी दौरान बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पक्की सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरे। बाइक अमन चला रहा था।

हादसे के बाद रात भर तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे। आज सुबह गुजर रहे राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर वाड्रफनगर ASI महेंद्र दुबे की टीम मौके पर पहुंची। अमरेश मरकाम और बिजेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देख लिपटकर रोने लगे। पुलिस जांच में अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। आशंका है कि, सामने से आ रही किसी वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ होगा या तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।VCN टाइम्स की अपील, तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के, गाड़ी ना चलाएं, आपके जाने के बाद आपके परिजनों  को आने का इंतजार रहता है, ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स बलरामपुर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *