CAF जवान ने अपने साथी को सोते समय मारी गोली, मौत,हाथ को चीरते हुए गाल में फंसी बुलेट

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read
खैरागढ़:खैरागढ़ के CAF बटालियन कैंप में एक जवान ने अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया ह।

खैरागढ़छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक जवान ने अपने साथी को गोली मारकर हत्या कर दी। जवान, छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, थप्पड़ मारने पर दोनों जवानों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। जिससे जवान की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोते वक्त जवान ने फायरिंग की है।

मामला गातापार थाना इलाके का है। जवान ने रविवार रात को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। जबकि आरोपी आरक्षक का नाम अरविंद गौतम है। पुलिस ने अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। सर्विस राइफल जब्त कर लिया है।

दरअसल, रविवार की रात खाने खाने के बाद सभी जवान CAF बटालियन कैप  में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि खाना खाने के दौरान सोनवीर जाट और अरविंद गौतम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सोनवीर जाट ने अरविंद गौतम को थप्पड़ मार दिया था। इस विवाद के बाद सभी लोग सोने चले गए।

गुस्से में मारी गोली

बाद में गुस्से में अरविंद गौतम ने अपनी सर्विस राइफल से सोनवीर जाट को गोली मार दी। गोली हाथ को चीरते हुए निकली और गाल में धंस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर सभी जवान उठे उस समय सोनवीर जाट खून से लथपथ पड़ा था। घायल जवान को जिला मुख्यालय के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आरक्षक अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, सोनवीर जाट का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक जवान के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि जवान के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *