CGPSCघोटाला…टामन के बेटे के बाद भतीजा भी गिरफ्तार:DSP-DC पद पर चयनित साहिल, शशांक और भूमिका अरेस्ट, 

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

CGPSC घोटाला मामले में CBI ने पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी, डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित शशांक गोयल और भूमिका कटियार को गिरफ्तार किया है…। CBI ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को रायपुर कोर्ट में पेश किया ,2 दिन में ये पांचवी गिरफ्तारी है।

आपको बता दे की इसके पहले टामन सिंह सोनवानी के बेटे नीतेश सोनवानी और तत्कालीन डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था.जहा CBI कोर्ट के जज सौम्य राय ने रिमांड मंजूर कर  13 जनवरी तक दोनों को CBI को रिमांड पर सौंपा है…

CGPSC केस में अरेस्ट आरोपी साहिल सोनवानी टामन सोनवानी के भतीजे हैं। इनका DSP के पोस्ट पर सिलेक्शन हुआ है। वहीं शशांक गोयल कांग्रेस नेता सुधीर कटियार के दामाद हैं। इनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर हुआ है।इसके साथ ही भूमिका कटियार कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी है इनका सिलेक्शन भी डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर हुआ है।

सरबदा निवासी नितेश सोनावानी तत्कालीन चेयरमैन टामन के भतीजे हैं, जिन्हें टामन अपने बेटे की तरह मानते हैं। वह टामन के साथ ही रहते थे। पीएससी 2021 में नितेश का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ था। सूची में नितेश को 7वां स्थान मिला था।

हालांकि, चयन सूची में सिर्फ उसका नाम लिखा हुआ है। उसका सरनेम नहीं लिखा हुआ है। पीएससी की सूची में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी उम्मीदवार का सिर्फ नाम है। उसके नाम के आगे और पीछे कुछ नहीं लिखा हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *