बलौदाबाजार हिंसा…भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे,और संदीप कोसले गिरफ्तार.

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम क्रांतिवीर छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपी बंदे (19) और भीम क्रांतिवीर उपाध्यक्ष संदीप कोसले (21) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक 158 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे एक दिन पहले भी कांग्रेस नेता समेत 2 की गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी 10 जून को तोड़फोड़ और आगजनी की घटना में शामिल थे। दोनों आरोपी आंदोलन की तैयारी करने, रूपरेखा बनाने, आंदोलन के लिए अनुमति लेने और आयोजक समिति के अहम सदस्यों के रूप में भी शामिल थे। वीडियो, CCTV फुटेज, फोटो और अन्य तकनीकी एनालिसिस के आधार पर गिरफ्तारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *