रायपुर में आज नहीं लगेगा सीएम जनदर्शन:अपरिहार्य कारणों से रद्द हुआ कार्यक्रम,

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में सीएम जनदर्शन नहीं लगाएंगे। सीएम हाउस की ओर से बताया गया कि 11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा। पिछले दो हफ्ते से सीएम साय लगातार मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन लगाकर लोगों की शिकायत और समस्या सुन रहे थे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही 27 जून से सीएम जनदर्शन की शुरुआत की थी। इसके बाद 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। जिसमें सुबह से ही सीएम हाउस के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही थी।

हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन लगाया जाता है। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाती है। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *