Saturday, January 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़होली के बाद शरीर की अंदरूनी सफाई भी जरूरी, इन ड्रिंक्स से...

होली के बाद शरीर की अंदरूनी सफाई भी जरूरी, इन ड्रिंक्स से कर सकते हैं बॉडी डिटॉक्स

तिल्दा नेवरा-देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया।लजीज भोजन,मिठाइयां और पकवान इस त्योहार को काफी खास बना देते हैं।हालांकि त्योहारों में गरिष्ठ और तली-भुनी चीजें अधिक खा लेने के कारण कब्ज-अपच और पाचन की कई प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं।इतना ही नहीं भोजन में गड़बड़ी का सेहत पर कई और तरह से भी नकारात्मक असर हो सकता है।यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भारी भोजन के बाद अगले दिन शरीर की आंतरिक साफ-सफाई यानी कि बॉडी को डिटॉक्स करने की सलाह देते हैं।

होली के अगले दिन सभी लोगों को बॉडी डिटॉक्स जरूर करना चाहिए, ये शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और आपके पाचन को ठीक रखने में मदद कर सकती है। समय-समय पर बॉडी डिटॉक्स करते रहने से विषाक्त पदार्थ जमा नहीं होने पाते हैं, जिन्हें कई प्रकार की बीमारियों का कारण माना जाता है।
आइए जानते हैं कि शरीर को अंदर से साफ करने के लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं?

शरीर की आंतरिक सफाई बहुत जरूरी
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, बॉडी डिटॉक्स के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है,घर पर ही मौजूद चीजों से आसानी से शरीर को अंदर से साफ किया जा सकता है।
होली के बाद अक्सर लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखी जाती रही है, इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले खूब सारा पानी पिएं, शरीर में तरल पदार्थों की कमी होने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। पानी पीने से भी शरीर से अतिरिक्त सोडियम-शुगर को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको कुछ और ड्रिंक्स से लाभ मिल सकता है।
शरीर की आंतरिक सफाई बहुत जरूरी
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, बॉडी डिटॉक्स के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, घर पर ही मौजूद चीजों से आसानी से शरीर को अंदर से साफ किया जा सकता है।
होली के बाद अक्सर लोगों में डिहाइड्रेशन की समस्या देखी जाती रही है, इसलिए जरूरी है कि सबसे पहले खूब सारा पानी पिएं, शरीर में तरल पदार्थों की कमी होने से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। पानी पीने से भी शरीर से अतिरिक्त सोडियम-शुगर को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको कुछ और ड्रिंक्स से लाभ मिल सकता है।
खीरा और अदरक से बना पेय
खीरा ताजगी और ठंडक देने वाला फल है जिसके कई फायदे हैं। यह गर्मियों में पेय बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली एक अच्छी सामग्री है। डिटॉक्स ड्रिक के रूप में भी इससे लाभ पाया जा सकता है। कटे हुए खीरे और काली मिर्च-नमक को पानी में अच्छी तरह मिला लीजिए। इसमें नींबू और अदरक भी डाल सकते हैं। पेट को ठंडा करने के लिए बर्फ के टुकड़े भी मिलाए जा सकते हैं। ये एक बढ़िया डिटॉक्स ड्रिंक है, इससे शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं।लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को वीसीएन द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।वीसीऍन टाइम्स में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments