5 साल से चल रहा था प्यार का नाटक! पहले लिव-इन में फंसाया, फिर सालों मिटा रहा था हवस,

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले कई वर्षों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की शिकायत युवती ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आरोपी युवक के संपर्क में लंबे समय से थी।साल 2021 से वे लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर अपने साथ रखा था, लेकिन इस दौरान उसने बिना शादी किए लगातार उसका शोषण किया। जब भी युवती शादी का दबाव बनाती, आरोपी उसे किसी न किसी बहाने से टाल देता था। आखिर में तंग आकर युवती ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि बिलासपुर के लिए यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहर के विभिन्न इलाकों से लव जिहाद और लिव-इन की आड़ में प्रताड़ना के कई सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *