10 July Ka Rashifal- वृषभ और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे योग

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

आज 10 जुलाई का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी में व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी से यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो आप उन्हे मनाने के पूरी कोशिश करेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपके कई काम एक साथ हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ही सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। बॉस आपके कामों की तारीफ करेंगे और आप नौकरी में बदलने के प्रयास भी की भी कर सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, नहीं तो कुछ बीमारियां बढ़ेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन –आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहयोग से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। आप अपनी माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी मिलने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।
कर्क –आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहेगा। आप अपने अनावश्यक खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपके खर्च भी बढ़ेंगे, जो आपको समस्याओं को बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा करेंगे और अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *