हेड-कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी का हत्या आरोपी गिरफ्तार: उसके साथी भी हिरासत में

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर-सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था। इस दौरान बलरामपुर पुलिस ने उसे पकड़ा है।

आरोपी कुलदीप वारदात के बाद झारखंड भाग गया था। बताया जा रहा है कि बलरामपुर पुलिस ने उसे वहीं ट्रेस किया। इसके बाद लगातार उसकी लोकेशन मॉनिटर कर रही थी। कुलदीप को पुलिस ने बलरामपुर कोतवाली के सामने बस रुकवा कर गिरफ्तार किया है।

वहीं आरोपी कुलदीप के साथ इस वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कुलदीप की तलाश के लिए कई जिलों के अफसरों को सूरजपुर बुलाया गया। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

उधर तालिब शेख की पत्नी और बेटी के शवों को गृहग्राम मनेंद्रगढ़ में  आज सुबह टीवी टावर रोड स्थित निवास से उनका जनाजा निकाला गया। एसपी ने भी जनाजे को कंधा दिया, फिर मौहारपारा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

संयुक्त पुलिस परिवार ने कुछ देर पहले ही आरोपी कुलदीप पर इनाम की घोषणा की थी। आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार और एनकाउंटर पर एक लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *