सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका जयपुर पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने किया रिसीव, यह बोले गहलोत

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

 पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्थान पर अब कांग्रेस सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनेंगी। नामांकन करने के लिए वे जयपुर पहुंच गईं हैं। करीब 11 बजे सोनिया गांधी विधानसभा पहुंचकर नामांकन करेंगी।

मां सोनियां  के साथ आए राहुल और प्रियंका
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए जयपुर पहुंच गईं हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी जयपुर आईं हैं।

गहलोत बोले- सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल का रिश्ता  
सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री पद का त्याग करने वाली सोनिया गांधी को कांग्रेस से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने का स्वागत है। सोनिया गांधी का राजस्थान से दिल से जुड़ाव का रिश्ता है, जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने थे तब सोनिया उनके साथ आदिवासी बाहुल्य जिलों के दौरे पर आईं थीं। राजस्थान में अकाल के समय प्रधानमंत्री के रूप में राजीवजी ने 3 दिन तक खुद गाड़ी ड्राइव कर 9 अकाल प्रभावित जिलों का दौरा किया था, तब भी सोनिया गांधी उनके साथ रहीं थी। मेरे प्रथम कार्यकाल में जब 4 बार भयंकर अकाल-सूखे का सामना करना पड़ा तब भी उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए अनेकों जिलों के कई बार दौरे किए थे, जिन्हें राजस्थान की जनता अभी भूली नहीं है।

गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय राजस्थान में रिफाइनरी, मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट लाने और केन्द्र से सहयोग दिलवाने में सोनिया ने NAC चैयरपर्सन के रूप में हमेशा राजस्थान के हितों की रक्षा कर मजबूती से पैरवी की। आज उनके राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर घोषणा होना पूरे प्रदेश के लिए खुशी की बात है, इस घोषणा से सारी पुरानी यादें भी ताजा हो गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *