बलौदाबाजार/सुहेला -छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई,,। तीनों युवक गातापार मेले से बाइक से घर लौट रहे थे तभी सेमरहाडीह के भारुवाडीह चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी..।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर-दूर तक जा गिरे इस हादसे में तीनो की मौके पर मौत हो गई .इनमे एक युवक की लाश सड़क किनारे लगी तार फेंसिंग को पार कर अंदर जा गिरी .घटना सुहेला थाना क्षेत्र की है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल मौके पर पहुच गई, और तीनो शवों कोमरचुरी भेज दिया..। अभी तक मृतक युवकों की पहचान नहीं कर पाई है पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के गांवों और मेले में आए लोगों से पूछताछ कर रही है। फरार वाहन और चालक को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने जल्द ही वाहन के साथ चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है साथ ही लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों से हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है । लोगों ने बलौदा बाजार-सुहेला मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।