सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

वीसीएन टाइम्स
11 Min Read

छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज़िले से फर्जी अफसर बनकर अवैध उगाही का गंभीर मामला सामने आया है। धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली करने वाले एक फर्जी टीआई को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए। इस मामले में बड़े अवैध उगाही गिरोह के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।यह पूरा मामला कवर्धा ज़िले के केजेदाह गांव का है। ग्रामीणों का आरोप है कि रामकुमार श्रीवास नामक व्यक्ति खुद को पुलिस का टीआई बताकर अपने साथियों के साथ तहसीलदार के शासकीय वाहन में घूम रहा था और धान परिवहन करने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था।

गाड़ी में टीआई की काली करतूत! वर्दी का खौफ दिखाकर कर रहे थे वसूली
कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव को दफनाने को लेकर हुई हिंसा के बाद अब ईसाई समाज ने एक बड़ा फैसला लिया है। मसीह समाज के संरक्षक डॉ. प्रदीप क्लाडिस ने कहा कि अब आगे से मृत व्यक्ति के शव को नहीं दफनाया जाएगा, बल्कि प्रशासन को सौंपा जाएगा। उन्होंने बयान देते हुए बताया कि मसीह समाज किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता है। बता दें कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र के बड़े तेवड़ा गांव के सरपंच रजमन सलाम के पिता की मृत्यु के बाद उनका शव गांव में ही दफना दिया गया। सरपंच के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया था, जिससे ग्रामीण आक्रोशित थे। पिछले दो दिनों से ग्रामीण शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
शवों को दफनाने को लेकर छत्तीसगढ़ में हिंसा!

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में कुल 4 आरोपी शामिल थे, जिनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता मुस्ताक अहमद है। मामल कटघोरा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार के साथ-साथ कुल्हाड़ी और चाकू भी जब्त कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश सामने आई है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने अक्षय गर्ग को बेरहमी से मारा है। उसके शरीर पर 8 से 10 बार हमला किया। विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से वार किया, जबकि मुस्ताक अहमद ने चाकू से गोदा।

BJP नेता का मर्डर…मास्टरमाइंड मुस्ताक समेत 4 अरेस्ट

राजधानी रायपुर में डेयरी कर्मचारी ने अपने दोस्त को रॉड से वारकर मार डाला। शराब पीने के बाद ठंडा भजिया लाया है बोलकर मारपीट की। घसीट-घसीटकर लात-घूसों से पीटा। मर्डर के बाद लाश के पास रोता रहा। वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दुर्गेश धृतलहरे (27साल है। वहीं मर्डर करने वाले का नाम सन्नी साहू है। सन्नी साहू ने पहले दुर्गेश धृतलहरे को जमीन पर पटका। इसके बाद चाकू मारा, फिर लात-घूसों से पीटा। बेरहमी से पिटाई से दुर्गेश धृतलहरे खून से लथपथ दिखाई दे रहा है।

रायपुर में युवक के मर्डर का LIVE VIDEO

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में 2 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में सुपरवाइजर और मजदूर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मोटर से निकली चिंगारी से तारपीन तेल के टैंकर में आग लगी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक मृतकों में सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी शामिल हैं। सुपरवाइजर ऋषभ फैक्ट्री से जलते हुए निकले थे, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। वहीं मजदूर आयुष फैक्ट्री में ही फंस गया था। जलने से जान चली गई। भास्कर के पास हादसे के ड्रोन वीडियो और फोटोज भी हैं।

बिलासपुर के मित्तल फर्नीचर में आग…2 की मौत:
छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक स्थित उसेली गांव में क्रिसमस से एक दिन पहले एक महिला का घर तोड़ दिया गया। 24 दिसंबर की सुबह राम बाई तारम् के घर पर भीड़ जमा हुई और तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला की गुहार के बावजूद भीड़ ने पूरे घर को तहस-नहस कर दिया।राम बाई ने मीडिया को बताया कि बीमारी के कारण उन्होंने मसीही धर्म अपना लिया है। ग्रामीणों ने उन्हें मूल धर्म में लौटने को कहा, लेकिन अपनी आस्था के कारण वह ऐसा नहीं करना चाहती। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति घर पर नहीं थे और उन्होंने उन्हें घर आने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि तोड़फोड़ के दौरान पति के घर पर होने से कोई अनहोनी हो सकती थी।
छत्तीसगढ़ महाबंद के बीच कांकेर में महिला का घर तोड़ा

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित मैग्नेटो मॉल  में क्रिसमस के मौके पर की गई सजावट को लेकर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 30 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, क्रिसमस पर्व को लेकर मैग्नेटो मॉल में विशेष सजावट की गई थी। इसी दौरान हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ता मॉल पहुंचे और सजावट को लेकर आपत्ति जताते हुए तोड़फोड़ की। घटना के बाद मॉल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई।तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच के बाद तोड़फोड़ और शांति भंग करने के आरोप में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी

छत्तीसगढ़ बंद…रायपुर में मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है।

 छत्तीसगढ़ में मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर की परंपरा खत्म

कांकेर जिले आमाबेड़ा में शव दफनाने को लेकर हुए विवाद के बाद क्षेत्र में विवाद की स्थिति लगातार बनी हुई है। ताजा मामला पेवारी गांव का है, जहां शीतला मंदिर में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब गांव में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। आगजनी से मंदिर परिसर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी आमाबेड़ा क्षेत्र के कानागाव गांव में शीतला मंदिर में आगजनी की घटना हुई थी। लगातार दूसरी घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 कांकेर जिले में नहीं थम रहा विवाद, शीतला मंदिर में लगाई आग

कोरबा में रामपुर-जोगीपाली के बीच दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करतला सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  मृतक रायगढ़ जिले से दो साथियों के साथ मेला देखने आया था। वह मेले में दोस्तों को छोड़ नाना के घर लौट रहा था। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली में संजय मांझी निवास करता है। उसका इकलौता पुत्र बिरेंद्र कुमार मांझी 13 वर्ष स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था।बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने जाने की योजना बनाई थी।

कोरबा: मेला देखने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत

गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी तहसील से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां इंद्राड गांव स्थित ग्रीनफील्ड डेरिवेटिव्स कंपनी में ट्रक रिवर्स करते समय एक पिता से ऐसी चूक हो गई, जिसकी कीमत उसके बेटे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह कोई अपराध नहीं था, बल्कि बदकिस्मती और एक पल की असावधानी ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. बाड़मेर का रहने वाला देवाराम चौधरी अपने ट्रक से कंपनी में माल खाली करने आया था. उसके साथ उसका 19 साल का बेटा मुकनाराम भी था,जो खलासी के तौर पर काम कर रहा था. सुबह करीब सात बजे देवाराम ट्रक को रिवर्स कर रहा था और उसका बेटा पीछे खड़े होकर उसे गाइड कर रहा था. मुकनाराम ट्रक और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया.

ट्रक बैक करते समय पिता से हुई चूक, 19 साल के बेटे की कुचलने से हुई मौत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *