राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के नाबालिग ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल पहुंचे हैं। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है।बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया आगे की जांच की जा रही है।
रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप,नाबालिग आरोपी पकडाया
दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ हुई अमानवीय कृत्य और मर्डर के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस केस में तीन संदिग्धों का डीएनए सैंपल भेजा था.जिसकी रिपोर्ट आ चुकी है. पुलिस के मुताबिक बच्ची के रिश्तेदार का सैंपल मैच हो गया है. पुलिस की माने तो इस केस में फॉरेंसिक रिपोर्ट आरोपी को सजा दिलाने में बड़ी कड़ी साबित होगी.
बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य में बड़ा खुलासा
सोमवार को खादी-ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राकेश पांडे ने पदभार ग्रहण किया। नए अध्यक्ष भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे के भाई हैं। कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय बांस मिशन अंतर्गत 10 महिला हितग्राहियों को बांस टूल किट प्रदान की ।
खादी-ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष की ताजपोशी
रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 79वां महाधिवेशन सपन्न हुआ । इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने ग्राम नरदहा में कुर्मी समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की।कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा,रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप शामिल हुए।
कुर्मी समाज को मिलेंगे 50 लाख:बनेगा समाज का भवन,
रायपुर के विधानसभा थाना इलाके में सोमवार को एक घर में आग लग गई। जिसमें बुजुर्ग धनराज साहू (70) झुलस गए। मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अब फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। घटना दोदेखुर्द इलाके की है।शुरुआती जांच में पता चला है कि, धनराज साहू ने बीड़ी पीकर फेंक दिया था। जिससे आग लग गई
रायपुर में घर में आग लगने से जला बुजुर्ग
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायपुर SSP ऑफिस के लिए अलॉट बंगले पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बंगले में ताला जड़कर 5 जगहों पर अपने नाम की नेम प्लेट भी लगा दी है। इतना ही नहीं बंगले का नाम भी बस्तर बाड़ा से बदलकर रायगढ़ बाड़ा कर दिया गया है।दरअसल, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायपुर सिविल लाइन के बंगला नंबर B-5/12 (जिसे पहले बस्तर बाड़ा कहा जाता था) की डिमांड मुख्यमंत्री से की थी।
BJP सांसद का रायपुर SSP ऑफिस पर कब्जा
बिलासपुर में मानसून आने से पहले ही अरपा और शिवनाथ नदी में अवैध उत्खनन बेखौफ चल रहा है। माफियाओं ने नदी किनारे और आसपास रेत भंडारण कर रहे हैं। ऐसे ही अवैध रेत भंडारण का वीडियो बनाकर लोगों ने कलेक्टर को भेजा। जिसके बाद छापेमारी कर 70 ट्रैक्टर रेत जब्त किया गया है। लोगों का कहना है कि, अवैध उत्खनन का पूरा खेल खनिज और पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है।
बिलासपुर में बारिश से पहले बना रेत का पहाड़,
डीआरजी, थाना भैरमगढ़ एवं थाना मिरतुर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 15/ई वाहिनी की अलग अलग संयुक्त कार्यवाही के दौरान माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं. एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 14 अप्रैल को थाना भैरमगढ़ से डीआरजी, पुलिस कोलनार, डालेर की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली था. अभियान के दौरान डालेर के जंगल से विस्फोटक के साथ 06 सक्रिय माओवादियों को पकड़ा गया.