तिल्दा नेवरा -संत निरंकारी मिशन सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण में स्थानीय संत निरंकारी मिशन के द्वारा सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन मे तिल्दा बस्ती के छोटा तालाब वार्ड क्रमांक 19 की साफ सफाई किया गया ..साथ ही जल स्त्रोतों के आस-पास सफाई का अभियान चलाया गया…संत निरंकारी भवन तिल्दा ब्रांच के मुखी महात्मा सुंदर दास जेसवानी, राजकुमार गेलानी के मार्गदर्शन में चुरू किए गाए मिशन में तिल्दा नगर पालिका की अध्यक्ष चन्द्रकला वर्मा, गुरुनानक वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद राजेश कोटवानी.समाज सेवी प्रकाश मेघानी मुख्य रूप से शामिल हुए,

संत निरंकारी सेवा तिल्दा
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराजके सानिध्य में संत निरंकारी मिशन के द्वारा पूरे देश में प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना 23 फरवरी से शुरू की गई है…।इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताकि भावी पीडिया को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया था,,, इस दिव्य पल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं बल्कि जल संरक्षण का मानव जीवन के अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है….।

गुरुनानक वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद राजेश कोटवानी
इसी कड़ी में देश के 900 से अधिक शहरों में 1600 से अधिक स्थानों पर एक साथ स्वच्छता के लिए महा अभियान चलाया गया। तिल्दा नेवरा में आओ सवारे झीलों तालाबों के प्रेरक संदेश के साथ, वार्ड 19 में तालाब की सफाई की गई।सफाई अभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों के द्वारा तालाब की की गई सफाई में मिशन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी सेवा भावना को देखकर लोग इस मिशन की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहे हैं

मुखी महात्मा सुंदर दासजैसवानी
तिल्दा संत निरंकारी मिशन के मुखी महात्मा सुंदर दास जैसवानी ने कहा कि माताजी महाराज के मार्गदर्शन में आज तिल्दा बस्ती के छोटा तालाब वार्ड क्रमांक 19 की साफ सफाई की गई