वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, जानें बाकी राशि वालों का हाल

वीसीएन टाइम्स
9 Min Read
आज 19 जुलाई का राशिफल
मेष आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको किसी को साझेदार बनने से बचना होगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है, जिससे बातचीत करते समय आप वाणी की मधुरता बनाए रखें। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी की सेहत में आज गिरावट आ सकती है, क्योंकि उन्हें कोई पैरों में दर्द या गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी वाद विवाद में पड़ने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है।  
वृष आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे समझे हुए सभी काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिनमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कार्यक्षेत्र में आज कामों में डील देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मिथुन आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं चल रही थी, तो पहले भी दूर हो सकती हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम गति पकड़ेगा, लेकिन आप अपनी कोई जरूरी जानकारी लीक ना होने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं और आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।
कर्कआज का दिन आपके लिए संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि की संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगाड़ सकती है। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद आज बड़े सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आप संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। आपको कुछ धन भविष्य के लिए भी संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा। आपको वाहन चलते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी को बिजनेस में साझेदार बनने से बचना होगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *