राशनकार्ड का नवीनीकरण अब 15 मार्च तक बढ़ी

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जो लोग राशनकार्ड का नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें सरकार ने बड़ी राहत दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण  की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे।  ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें । इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने  ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए  तारीख  आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के  संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *