रायपुर की लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार.. 6वीं शादी की तैयारी करते खुली पोल, जेवरात लेकर हो जाती थी फरार फिर लगाती थी दहेज़ का आरोप

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

रायपुर: मुजगहन इलाके में एक लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पूजा उर्फ गीतांजली देवांगन ने पहले ही पांच शादियां की थीं और खुद को अविवाहित बताकर छठी शादी की तैयारी कर रही थी। लेकिन उसके पिछले पति ने जांच-पड़ताल की, जिससे मां-बेटी की धोखाधड़ी का खुलासा हो गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुजगहन थाना में पूजा और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि पूजा देवांगन ने 2015 से 2023 के बीच उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन सहित अन्य लोगों से शादी की थी। शादी के बाद वह विवाद खड़ा कर गहने, नकदी और शादी के सभी दस्तावेज लेकर घर से फरार हो जाती थी। बातचीत करने पर वह दहेज प्रताड़ना का झूठा आरोप लगाने की धमकी देती थी।

आरोपी मां-बेटी मूल रूप से आरंग की रहने वाली हैं। वे एक सामाजिक ग्रुप में शादी के लिए बायोडाटा भेजती थीं और फिर अपने जाल में फंसाकर शादी करती थीं। शादी के बाद दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पैसे ऐंठने का काम करती थीं। इस पूरे षड्यंत्र में पूजा की मां गायत्री देवांगन भी बराबर की भागीदार थी।

पूजा देवांगन पर क्या आरोप हैं?

पूजा देवांगन पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर नकदी और गहने लेकर फरार होने का आरोप है।

पूजा देवांगन कितनी शादियां कर चुकी है?

उसने अब तक पांच शादियां की थीं और छठी शादी की तैयारी कर रही थी।

इस धोखाधड़ी में उसकी मां की क्या भूमिका थी?

उसकी मां गायत्री देवांगन शादी तय कराने और पैसे ऐंठने में उसकी मदद करती थी।

आरोपियों को किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है?

उनके खिलाफ IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वे शिकार को अपने जाल में कैसे फंसाती थीं?

वे सामाजिक ग्रुप में शादी के लिए बायोडाटा भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाती थीं।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *