रायपुर और रायगढ़ में कारोबारी अजय सिंघल के घर में IT का रेड; कुछ और शहरों में भी कार्रवाई की खबर

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में आज सुबह से कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। रायपुर, रायगढ़ में स्टील कारोबारी दोनों भाई अजय सिंघल और संजय सिंघल के घर इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। इनके ऑफिस और घर में छापे की खबर मिल रही है।

बुधवार तड़के इनकम टैक्स की कई टीम इनके ऑफिस शंकर नगर में और घर खमारडीह पहुंची है। इसके साथ ही राइस मिल के कारोबार से जुड़े लोगों के यहां भी इनकम टैक्स की टीम पहुंची है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *