राजस्थान: बस-टेंपो की टक्कर में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत, धौलपुर में बड़ा हादसा

वीसीएन टाइम्स

धौलपुर- राजस्थान के धौलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक स्लीपर कोच बस ने टेंपो को टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में 11लोगों की मौत हो गई है. मृतकों मे.पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं. मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और अस्पातल में उनका इलाज चल रहा है.

हादसा बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में एनएच 11बी पर सुनीपुर गांव के नजदीक हुआ. टेंपो में सवार सभी लोग बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी हैं. ये सभी लोग बरौली गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां भात कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटे रहे थे.

हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे पुलिस ने जब्त कर कर लिया.  जिस समय यह हादसा हुआ उस समय अधिकतर सवारियां टेंपों में गहरी नींद में थीं.

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस की रफ्तार बहुत तेज थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए और पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्होंने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया.

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *