मेष, कन्या व कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकती हैं खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

वीसीएन टाइम्स
8 Min Read

आज 11 जनवरी का राशिफल

मेष –आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में आसानी होगी, क्योंकि आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।
मिथुन —आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो उसे पूरा होने में समस्या आएगी। दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
कर्क –आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *