मेष और मिथुन समेत इन 5 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा अच्छा, मिलेगी कामयाबी

वीसीएन टाइम्स
मेष 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको पुण्य कार्य का पूरा लाभ मिलेगा और व्यापार में बढ़ोतरी होने से आज आपको खुशी होगी। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी आप आज दूर होगा। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे और अच्छा खासा धन भी लगाएंगे। आपके कुछ विरोधी आपकी खुशी देखकर आपसे ईर्ष्या करेंगे, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आध्यात्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी।
वृष 
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी मेहनत के बल पर आज बहुत कुछ पा सकते हैं, लेकिन आप उसके लिए धैर्य बनाकर रखें और निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना करें। यदि घर परिवार में सदस्यों में कोई अनबन चल रही है, तो उसे आज आप बातचीत के जरिए सुलझाने की पूरी कोशिश करें। बिजनेस कर रहे लोग मंदी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके कारण उनका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा, जो लोग नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।
मिथुन 
आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। मित्रों और सहकर्मियों से विश्वास बनाए रखें। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको भाई बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।
कर्क
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती हैं और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बचत की योजना का अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी मेहनत से काम करके अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। सहकर्मियों का साथ आज बना रहेगा। सेवाक्षेत्र में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और किसी बात को लेकर आप अकारण ही चिंता में रहेंगे और वह व्यर्थ होगी। संतान से अपने जितनी उम्मीद लगाई थी, वह आज उन पर खरी उतरेगी।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *