भूलेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं, शहीद जवानों का बदला लेकर रहेंगे’, DRG जवानों की ललकार सुन सहम जाएंगे नक्सली

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read
बीजापुर:आठ डीआरजी जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में गुस्सा है। वहीं, शहीद जवानों के साथी नक्सलियों से बदला लेने के बेताब दिख रहे हैं। शहीद साथियों की अंतिम विदाई के मौके पर गमगीन डीआरजी जवानों ने नक्सलियों को ललकारा है। डीआरजी के जवानों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें जवानों को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि हम भूलेंगे नहीं, शहीद जवानों का बदला लेकर रहेंगे।
दरअसल, बीजापुर के अंबेली में आठ डीआरजी के जवान आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए हैं। डीआरजी के जवान छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के काल हैं। डीआरजी जवानों से नक्सली थर्राते हैं। आईईडी ब्लास्ट में जवानों की शहादत के बाद डीआरजी जवानों के मन में गुस्सा है। साथ ही सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि अब ऑपरेशन और तेज होगा।

सोशल मीडिया पर डीआरजी जवानों का एक वीडियो वायरल है। इसमें घटना के बाद दर्जनों जवानों अपने साथियों को अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए हैं। इस दौरान एक साथ दर्जनों जवानों नक्सलियों को ललकारते दिखे हैं। जवान कह रहे हैं कि हम भूलेंगे नहीं, हम छोड़ेंगे नहीं, शहीद जवानों का बदला लेकर रहेंगे। सभी जवान एक सुर में यही बोल रहे हैं। इससे समझा जा सकता है कि उनके मन में बदले की आग धधक रही है

गौरतलब है कि बीते एक साल में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में 300 से अधिक नक्सलियों को ढेर किया है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में केंद्रीय बलों के साथ डीआरजी के जवान रहे हैं। डीआरजी के जवान स्थानीय होते हैं। साथ ही वह लोकल चीजों को समझते हैं। ऐसे में ऑपरेशन की अगुवाई वही लोग करते हैं। यही वजह है कि नक्सली इनसे खौफ खाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *