भीड़ नहीं आई तो केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने रद्द किया दौरा:

वीसीएन टाइम्स
2 Min Read

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के लिए केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा रद्द होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। सीएम ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह इससे पहले दुर्ग आए थे जहां उनका कार्यक्रम उनका फ्लॉप रहा। उसके बाद वे राज्य सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने आए, जहां पूरा हॉल खाली थी और मंगलवार को जब वे दंतेवाड़ा में परिवर्तन यात्रा के लिए आने वाले थे, तब वहां पता चला की भीड़ ही नहीं आ रही, तो उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया। सीएम ने कहा कि अमित शाह का आना छत्तीसगढ़ के लिए ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जो परिवर्तन यात्रा बीजेपी निकाल रही हैं, उसकी शुरुआत ही खराब हो गई है, तब इसके बारे में और क्या बोलेंगे।

पोस्टर में अरुण साव की तस्वीर को OBC सियासत से जोड़े जाने पर कहा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 27% आरक्षण देने की मांग पिछड़े वर्ग के लोग लगातार कर रहे हैं। विधानसभा से हमने आदिवासियों के लिए 32%, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13%, ओबीसी के लिए 27% और सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 4% के हिसाब से 76% आरक्षण हमने विधानसभा में पारित किया और अभी तक ये राजभवन में अटका हुआ है। केवल फोटो लगाने से क्या होता है? क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *