भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तावड़े मिले मुख्यमंत्री से

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर विनोद तावड़े का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार द्वारा 100 दिन में किये गए जनहित, विकास के कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के बाद श्री साय ने विनोद तावड़े की तारीफ में कहा कि एक सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी विनोद तावड़े से आज आत्मीय मुलाकात हुई। तावड़े कुशल संगठनकर्ता हैं, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *