भिलाई-सड़क पर इश्क लड़ाते.इश्कजादो का यह वीडियो देखिए. ना हेलमेट. न सिटिंग सेफ्टी, और ना ही ट्रैफिक का डर. बस खुले आम रोमांस. और फिल्मी स्टंट का पूरा सीन। इस वीडियो में प्यार तो बहुत दिख रहा है. लेकिन अकल बिल्कुल नहीं।..ये चौंकाने वाला वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले सेक्टर 10 का है .वीडियो में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड भिलाई सेक्टर 10 की सड़क पर चलती बुलेट पर रोमांस करते नजर आ रहा है युवक बाइक चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर बैठे युवक से लिपटी दिख रही है।ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इतना ही नहीं ज्योति अपने साथी को पड़कर रोमांटिक अंदाज में झूम रही है .दोनों में से किसी ने भी ना हेलमेट.ना ही सिटिंग सेफ्टी .वे ट्रैफिक नियमों की परवाह किए बिना सड़क पर घूम रहे है . इसी बीच राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर वीडियो वायरल कर दिया .वीडियो वायरल होने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।वीडियो में कपल का रोमांस साफ तौर पर देखा जा सकता है…
वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद लोगों ने इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए इसे लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह हरकत कपल और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष 21 साल को गिरफ्तार कर लिया है.यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिचा मिश्रा ने बताया कि सस्ती लोकप्रियता पाने का यह बहुत ही गलत तरीका है यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 129, 194 डी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।