छत्तीसगढ़ में एक महिला और उसकी मां के खिलाफ ठगी करने करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज किया है,महिला पर आरोप है कि वो युवको को अपने प्रेम जाल में फंसा कर पहले शादी करती है, फिर ससुराल से जेवरात और नगदी लुटकर फुर हो जाती है, अब तक वह एक-एक कर इस लुटेरी दुल्हन चार युवकों से साथ शादी कर चुकी है। लेकिन चौथी शादी के बाद जब ससुराल वालों को उसने झूठे केस में फसाया तो माँ के साथ वह खुद फंस गई।
रायपुर- रायपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। ये दुल्हन लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर पहले अपने प्यार में फंसाती है। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है।रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस और कोर्ट का सहारा लिया। तब जाकर दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मुजगहन थाने में FIR दर्ज हो सका है ।
एक युवक ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 मई में पूजा देवांगन उर्फ़ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। शुभम के परिवार वालों ने पूजा से अप्रोच किया। धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी।
उसके बाद युवक ने पूजा से शादी कर ली,लेकिन शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने पति से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में विवाद करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। फिर पूजा देवांगन ससुराल आई और घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम को शक हुआ तो महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। इसी बीच पूजा ने शुभम और उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप था। शुभम ने भी मुजगहन थाने में शिकायत दी लेकिन पारिवारिक विवाद होने से मामला साल 2024 में कोर्ट में चला गया।
उधर पूजा के बारे में पता करने पर जानकारी मिली कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की है। उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है।
आरोप है कि पूजा देवांगन के साथ उसकी मां गायत्री देवांगन भी उनका साथ देती है ।पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर दुसरे युवक से विवाह कर लिया। कोर्ट ने करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद पुलिस को लुटेरी दुल्हन के और उसकी मां के खिलाफ FIR दर्ज के निर्देश दिए हैं।
मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उस पर षड्यंत्र कर धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में दूसरे पीड़ितों से बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है।