बलौदाबाजारएक दिन पहले मीडिया से चर्चा करते पार्टी छोडने की बात कहने वाले विधायक प्रमोद शर्मा ने आख़िरकार जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर ही दिया,और उसने सत्र खत्म होने के बाद अपना त्याग पत्र दे दिया,इस्तीफा देने के बाद शर्मा का अगला कदम क्या होगा, किस पार्टी में जाएंगे,इसका क्षेत्र के मतदाता इंतजार कर रहे है |प्रमोद शर्मा से यह पूछे जाने पर कि अब किस पार्टी के साथ जाएगे जवाब में कहा – देखते हैं। हुआ भी ऐसा ही, सत्र खत्म होने के बाद शर्मा ने अपना त्याग पत्र दे दिया|शर्मा ने कहा-अब मैं स्वतंत्र हूं, वजह पूछे जाने पर शर्मा ने कहा-वैचारिक मतभेदों के वजह से मैंने इस्तीफा दिया, जब तक अजीत जोगी जी थे। पार्टी में सब कुछ ठीक था। अब आ रही परेशानियों की वजह से हम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी को भेज दिया है।
उधर प्रमोद के इस्तीफे के बाद पार्टी की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि JCCJ का सौदा करके महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए लगभग साल भर पहले ही हमें जो भी वैधानिक कार्रवाई करनी थी,वो हम कर चुके हैं। प्रमोद शर्मा की तरफ से विधान सभा अध्यक्ष को कथित रूप से भेजा इस्तीफा (जिसकी प्रतिलिपि हमें प्राप्त नहीं है) जोगी की पार्टी को बचाने की कार्रवाई को एक बार फिर से सही साबित करता है। बलौदाबाज़ार की जनता ने पहले भी जोगी कांग्रेस को खूब प्यार दिया है और आगे भी देती रहेगी। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।
प्रमोद के इस्तीफे के बाद पार्टी की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि JCCJ का सौदा करके महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इसलिए लगभग साल भर पहले ही हमें जो भी वैधानिक कार्रवाई करनी थी,वो हम कर चुके हैं। प्रमोद शर्मा की तरफ से विधान सभा अध्यक्ष को कथित रूप से भेजा इस्तीफा (जिसकी प्रतिलिपि हमें प्राप्त नहीं है) जोगी की पार्टी को बचाने की कार्रवाई को एक बार फिर से सही साबित करता है। बलौदाबाज़ार की जनता ने पहले भी जोगी कांग्रेस को खूब प्यार दिया है और आगे भी देती रहेगी। हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।:
प्रमोद शर्मा की भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावना
प्रमोद शर्मा की भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक शर्मा ने फिलहाल तय नहीं किया है। शर्मा भाजपा, कांग्रेस और क्षेत्रीय पार्टियां के संपर्क में हैं। शर्मा जल्द ही अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं के रुझान को समझ कर वह यह तय करेंगे कि किस पार्टी से मैं शामिल होना है।