पति इस काबिल नहीं तो जेठ से बच्चा पैदा करो… आगरा में CA पत्नी का आरोप, पुलिस से कहा- सास ने डाला दबाव

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

आगरा, -उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है. यहां मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ बेहद आपत्तिजनक दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर शाहगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मानसिक  शारीरिक उत्पीड़न और दुराचार के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है.

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी के बाद ससुराल में हालात सामान्य नहीं थे. शादी के समय उसके पति के स्वास्थ्य से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण बात उससे छिपाई गई थी. शादी के बाद उसे इस सच्चाई का पता चला. ससुराल पक्ष का रवैया लगातार प्रताड़नापूर्ण होता चला गया.

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पति की स्वास्थ्य समस्याओं के चलते जब संतान को लेकर सवाल उठने लगे, तो सास ने एक हैरान कर देने वाला प्रपोजलउसके सामने रखा. पीड़िता का आरोप है कि सास ने संतान की चाहत का हवाला देते हुए उस पर अपने जेठ के साथ संबंध बनाकर बच्चा पैदा करने का दबाव बनाया.

पीड़िता के मुताबिक, इस दबाव के दौरान जेठ ने उसके साथ दुराचार का प्रयास भी किया. जब महिला ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो उसे समर्थन मिलने के बजाय ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसका विरोध दबाने की कोशिश की. आरोप है कि महिला के साथ मारपीट की गई और उसे चुप कराने की कोशिश की गई.

महिला का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों और उत्पीड़न के कारण उसकी जान को खतरा महसूस होने लगा. हालात इतने बिगड़ गए कि उसके रिश्तेदारों को हस्तक्षेप कर उसे ससुराल से बाहर निकालना पड़ा और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

इस पूरे मामले के बाद पीड़िता ने आगरा के शाहगंज थाना में ससुराल पक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न, दुराचार के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई है. इस संबंध में एसीपी लोहा मंडी गौरव सिंह ने फोन पर बताया है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की पड़ताल की जा रही है. शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि विवेचना आगे बढ़ बढ़ाई जा रही है और मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *