पं.प्रदीप मिश्रा की कथा:ध्वज स्थापना के साथ कथा स्थल का भूमिपूजन,ढाई लाख वर्ग फिट में रहेगी बैठक व्यवस्था

वीसीएन टाइम्स
3 Min Read

तिल्दा नेवरा में विख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की आगामी माह में होने वाली कथा के लिए कथा स्थल का भूमिपूजन और ध्वजस्थापना का कार्यक्रम आज गुरुवार को पंडित अंकित शर्मा के द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया। इसमें सैंकडों शिवभक्तों ने सेवा के लिए अपनी आहूति देने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि शिव महा पुराण आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 1 से 7 आगस्त तक शिवपुराण कथा (pradeep mishra ki shiv puran katha) का आयोजन पं. प्रदीप मिश्र के मुखारबिंद से होगा। इस विशाल आयोजन के लिए कथा स्थल का चयन हाई स्कुल शहरा मैदान का किया गया है।

सुबह ठीक 11.30 बजे कथा के मुख्य आयोजक घनश्याम अग्रवाल अमित अग्रवाल परिवार ने पूजन पाठ संपन्न कराया। पं.अंकित शर्मामंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश का पूजन,ध्वज पूजन हुआ। इसमें प्रमुख रूप से कथा का समय लेने वाले  घनश्याम अग्रवाल का पूरे  परिवार के साथ मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद भगवान शिव कि महाआरती कर ध्वज को फहराया गया।

पूजन-अर्चन के बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिवभक्तों के समक्ष  शिव महापुराण समिति के प्रमुख संयोजक एव आयोजक  घनश्याम अग्रवाल ने पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथास्थल के लिए जहां करीब 6 एकड़ जगह आरक्षित की गई है वहीं पार्किंग के लिए अलग से जगह विभिन्न स्थानों पर आरक्षित की गई है।  उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी परिवार विशेष का नहीं बल्कि पूरे शहर का है।

शिव महापुराण समिति के मुख्य प्रवक्ता रमेश रिंकू अग्रवाल ने बताया कि आयोजनकर्ता किसी से नगद राशि किसी भी रूप में नहीं ले रहे हैं। कथा रसपान करने  बाहर से आने वाले कथा श्रोताओं के लिए भोजन, आवास,  पानी, स्वच्छता आदि कि निःशुल्क व्यवस्था कि गई है ।उन्होंने कहा कि इस विशालतम कार्यक्रम में एक लाख से अधिक शिवभक्त प्रथम दिन से आएंगे जिनकी संख्या प्रतिदिन बढ़ती जाएगी। उन्होंने आम लोगों के अलावा पुलिस,प्रशासन सभी से इस कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित बनाने की अपील की। पं,अकित शर्मा ने कहा कि जिस भूमि पर कथा होती है वह ईश्वर के लिए भी वंदनीय हो जाती है।

.इसमौके पर रमेश शर्मा.कैलाश अग्रवाल’योगेश गांधी,रिंकू अग्रवाल, संतोष अग्रवाल. निलिम्पअग्रवाल, बैजू शर्मा,दीपक अग्रवाल.अमित अग्रवाल,अमन शर्मा कोमल अग्रवाल रवि गांधी. सुनील अग्रवाल. विट्ठल सिघनिया.अरुण अग्रवाल दिलीप अग्रवाल पवन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, राजू गांधी.सचिन अग्रवाल, नवल किशोरअग्रवाल,संजय राव,जुगल केसरवानी, संजय राठी,बैजू शर्मा,दिलीप अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,धर्मेंद्र अग्रवाल.लीला शर्मा.विवेकअग्रवाल,मुन्ना केसरवानी,पिन्नी केशरवानी ,अमन शर्मा,राजेश अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,संतोष भट्टर,दुर्गेश नंदिनी वैष्णव,कौशल वर्मा,अंजू पाठक ,सुमन शर्मा, गंगा वर्मा,राकेवरी साहू,जानकी निषाद,लतासोनू मारकंडे ,सावित्री जयसवाल,निर्मल वर्मा, रोशनी सेन, शबनम निर्मलकर, टिकेश्वर साहू, गोमती साहू,सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हुए ..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *